सीबीएसई की ओर से सोमवार को घोषित बारहवीं के परिणाम में जहां टॉप मेरिट में शहर के पुराने स्कूलों ने एक बार फिर से अपनी जगह बनाई है तो कुछ नए स्कूलों ने मेरिट में जगह बनाकर सबको चौंकाया। शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पहली और दूसरी रैंक पर कब्जा जमाकर स्कूल के पुराने गौरव को लौटाने की कोशिश की।