शुक्रवार रात ड्यूटी से लौट रहे होलागढ़ दरोगा पर दो दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने ईंट-पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया। हमले की सूचना पर सीओ सोरांव समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि दो दिन पहले अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई किए जाने से ग्रामीण आक्रोशित थे। आरोपियों की तलाश में देर रात पुलिस दबिश देती रही।
होलागढ़ इलाके के कस्तूरीपुर कस्तूरी गांव में दो दिन पहले इंस्पेक्टर रोशन लाल ने टीम के साथ अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारीमात्रा में लहन नष्ट कराया था। दोबारा शुक्रवार रात पुलिस टीम शराब कारोबारियों की तलाश में दबिश देकर वापस थाने लौट आईं थी। सीओ सोरांव अशोक वेंकट के मुतबिक एसआई अर्जुन सिंह यादव बारादरी से करीब नौ बजे लॉकडाउन की ड्यूटी करके बाइक से थाने लौट रहे थे।