फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल में दो संदिग्ध भर्ती, 36 के भेजे गए नमूने

Sat, 18 Apr 2020 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
corona lab in mln medical college prayagraj - फोटो : prayagraj
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में शुक्रवार को कोरोना के दो और संदिग्ध को भर्ती किया गया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। दोनों की उम्र 50 साल से अधिक है। दोनों गंभीर अवस्था में यहां आए हुए हैं। भर्ती होने के बाद दोनों का स्वेब लेकर मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जांच के लिए 36 नमूनों को भेजा गया है। इसके दिन पहले बृहस्पतिवार को भेजे गए सभी 61 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। इन नमूनों के भी निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। 

एसआरएन अस्पताल के कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ सुजीत कुमार ने बताया कि दोनों मरीज शहर के हैं। महिला कैंसर की मरीज है और वह कमला नेहरू अस्पताल से आई थी। दूसरा मरीज 55 साल का है। उसे सांस लेने में तकलीफ थी। डॉक्टरों ने उसकी हालत देख भर्ती कर लिया। उधर, कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि बृहस्पतिवार को भेजी गई सभी 61 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को 36 लोगों के नमूने जांच को लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
डीटीओ डॉ एके तिवारी ने कहा कि इनमें 17 नमूने कालिंदीपुरम के हैं। लोगों को जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत थी। 19 नमूने अब्दुल्लाह मजिस्द के आसपास के स्थानीय लोगों के लिए गए हैं। सीएमओ मेजर डॉ जीएस बाजपेई ने कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर भी जांच कराई जा रही है। जिससे कि बीमारी के संक्रमण का खतरा न के बराबर रह जाए। उधर, विभाग की ओर से शुक्रवार को 611 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।

इसमें 54 इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन लोग भी शामिल हैं। सभी की स्थिति स्वस्थ्य पाई गई। उन्होंने बताया दिन में बाहर से आने वाले कई लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। सूचना मिलने के बाद रैपिड रिस्पांस टीमों ने पहुंचकर तेलंगाना से आए दो, कन्नौज से दो, बनारस से एक सहित दर्जन भर लोगों को केपी, यमुना बैंक में क्वारंटीन कराया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें