फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed Son Death: 'अली मीडिया कुछ बुलवाए तो बोलना मत', उमर ने कही ये बात; आज अतीक के बगल में दफन होगा अबान

Sat, 08 Aug 2026 01:15 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अबान अहमद को माफिया अतीक अहमद की कब्र के पास दफनाया जाएगा। आज अबान को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कसारी-मसारी कब्रिस्तान और आसपास के प्रमुख मार्गों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 8
Atiq Ahmed Son Death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रयागराज में कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पहले ही अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और बेटे असद को दफनाया जा चुका है। ऐसे में अबान का शव अतीक अहमद की कब्र के पास ही दफनाए जाने की तैयारी है। सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। 

इलाके में निगरानी रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर एसटीएफ समेत अन्य जांच एजेंसियां सतर्क हैं। 
विज्ञापन

कई थानों की पुलिस रही तैनात
संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। हटवा, चकिया, कसारी-मसारी कब्रिस्तान और आसपास के प्रमुख मार्गों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। करेली, धूमनगंज समेत पूरामुफ्ती थाने की पुलिस अलग-अलग स्थानों पर तैनात रही।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूरे दिन हालात पर नजर बनाए रहे। पूरे दिन इन इलाकों में गम, संवेदना, चर्चाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का मिला-जुला माहौल रहा। 

शाइस्ता के आने को लेकर लगते रहे कयास
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे मोहम्मद आबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान कसारी-मसारी कब्रिस्तान में जुटी भीड़ के बीच दिनभर एक ही सवाल सबसे ज्यादा सुनाई देता रहा। क्या फरार शाइस्ता परवीन अपने बेटे के जनाजे में आएगी? कब्रिस्तान के बाहर से लेकर अंदर तक लोगों के छोटे-छोटे समूह इसी विषय पर चर्चा करते नजर आए। 
 
विज्ञापन

कोई कह रहा था कि मां बेटे के आखिरी दीदार के लिए हर हाल में आएगी, तो कोई पुलिस की कड़ी निगरानी का हवाला देते हुए इसे संभव नहीं मान रहा था। दिनभर लोगों के बीच शाइस्ता के आने या न आने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगती रहीं। 

 
विज्ञापन

उमर ने कहा-अली मीडिया कुछ बुलवाए तो बोलना मत
हाईकोर्ट में पैरोल पर सुनवाई के दौरान अली और उमर कोर्ट के समक्ष वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये हाजिर हुए। इस दौरान उमर ने कोर्ट से अनुमति लेकर अपने छोटे भाई अली से बात की। उसने कहा-अली हिम्मत रखो, कल मुलाकात होगी। मीडिया कुछ बुलवाए तो बोलना मत।

 
विज्ञापन

छोटे भाई व बुआ से एक घंटे मिल सकेंगे
कोर्ट ने दोनों को छोटे भाई अहजम व बुआ परवीन कुरैशी से एक घंटे तक मुलाकात की अनुमति दी है। साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया है कि उमर व अली किसी भी सार्वजनिक सभा को संबोधित नहीं करेंगे। मीडिया, सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे।

 
विज्ञापन

हटवा में नम आंखों से दी गई सोनू को आखिरी विदाई
अबान के साथ प्रॉपर्टी डीलर सोनू की भी मौत हो गई थी। शुक्रवार तड़के जैसे ही सोनू का शव हटवा स्थित घर लाया गया, परिवार में कोहराम मच गया। सोनू को हटवा स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सोनू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारियों का बड़ा सहारा था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें