allahabad university news
- फोटो : प्रयागराज
कुलपति ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में कई ऐसे काम किए, जो पिछले 40 वर्षों में नहीं हुए। पूर्व शिक्षकों के गुट ने शिक्षक भर्ती में अड़ंगा लगाया। कुलपति ने पहले चरण में भर्ती पूरी करा दी और कॉलेजों में हालत सुधरने लगे तो पूर्व शिक्षकों को यह अच्छा नहीं लगा, क्योंकि इससे विश्वविद्यालय में उनका दबदबा खत्म होने लगा। ऐसे लोग छात्र नेताओं को पैसा देकर कुलपति के खिलाफ आंदोलन कराते रहे। ऑक्टा मांग करता है कि कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू को वापस लाया जाए। अध्यक्ष एवं महासचिव ने बताया कि प्रो. हांगलू की कुलपति के पद पर बहाली नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। शिक्षक सुबह 10 से शाम चार बजे तक कॉलेज में उपस्थित तो रहेंगे लेकिन कोई काम नहीं करेंगे।