allahabad university news
- फोटो : प्रयागराज
बृहस्पतिवार को हुई इलाहाबाद विश्वविद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति के दौरान डॉ. मुरली मनोहर जोशी, सांसद विनोद सोनकर, केसरी देवी पटेल और उन पुरा छात्रों के प्रति भी आभार व्यक्त प्रकट किया गया, जिन्होंने सरकार का ध्यान इविवि के कुलपति के अवैध निर्णयों की ओर से खींचा। बैठक के दौरान मांग की गई कि कुलपति प्रो. आरएल हांगलू के कार्यकाल में हुई वित्तीय, अकादमिक एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराई जाए। बैठक में प्रो. राधाकांत नायडू, प्रो. रंजना कक्कड़, प्रो. राम किशोर शास्त्री, प्रो. महेश चट्टोपाध्याय, प्रो. विनय चंद्र पांडेय, प्रो. अरुण श्रीवास्तव, प्रो. आरसी त्रिपाठी, डॉ. हेमलता श्रीवास्तव, अधिवक्ता टीपी सिंह, पूर्व कमिश्नर बादल चटर्जी, कृपा शंकर, आरके ओझा, केसरी नाथ द्विवेदी, डॉ. सुनील सिन्हा, डॉ. प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।