फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो : राफेल की रफ्तार ने भरा रोमांच, आकाश गंगा टीम के जवानों ने लगाई छलांग

Thu, 05 Oct 2023 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तेज आवाज के साथ चंद सेकंड में राफेल विमान आसमान में अचानक आया और पलक झपकते ही चला गया। गर्जना सुनकर लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। संगम पर लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टरों का रोमांच बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
1 of 6
वायु सेना दिवस में एयर शो के लिए अभ्यास के दौरन मालवाहक विमान सी 295 ग्लोब, सूर्यकिरण विमान, सारंग। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय वायुसेना के 91वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर प्रयागराज में होने वाले एयर शो के पूर्व लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों ने अपना शौर्य दिखाया। लगातार दूसरे दिन शहर के आसमान में दोपहर से ही विमानों की आवाजाही लगी रही। इस दौरान राफेल की रफ्तार देखकर हर कोई दंग रह गया।


तेज आवाज के साथ चंद सेकंड में राफेल विमान आसमान में अचानक आया और पलक झपकते ही चला गया। गर्जना सुनकर लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। संगम पर लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टरों का रोमांच बुधवार को भी जारी रहा। एयर शो और उसके रिहर्सल को लेकर होने वाले फ्लाई पास्ट से पूर्व चल रहे अभ्यास के दौरान संगम के पास आकाशगंगा टीम के सदस्यों ने आठ हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई।

विज्ञापन

2 of 6
एयरफोर्स डे के लिए संगम क्षेत्र में उड़ान भरते हेलीकाप्टर। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान टीम के आठ सदस्य पैराशूट से नीचे उतरे। उनके इस करतब को देखने के लिए संगम क्षेत्र में काफी संख्या में लोग पहले से ही जमा रहे। हर कोई इन पलों को अपने कैमरे में कैद करने को उतावला दिखाई दिया। तिरंगे के साथ तीन स्काई डाइवर उतरे तो उनका वहां मौजूद लोगों ने तालियों से स्वागत किया।

अभ्यास सत्र की निगरानी के लिए सेना के कई अफसर भी वहां उपस्थित रहे। इस दौरान सी-130, हावर्ड ट्रेनर, टाइगर मोथ, एसयू-30, सारंग सहित कई विमानों ने आसमान में अपनी कलाबाजी दिखाई। लोगों ने अपनी छत पर खड़े होकर इन विमानों का दीदार किया।

विज्ञापन

3 of 6
एयरफोर्स डे के लिए संगम क्षेत्र में रिहर्सल करते पैरा टूपर। - फोटो : अमर उजाला
एयरफोर्स डे के लिए संगम क्षेत्र में रिहर्सल करते पैरा टूपर।

4 of 6
एयरफोर्स डे के लिए संगम क्षेत्र में रिहर्सल करते पैरा टूपर। - फोटो : अमर उजाला
एयरफोर्स डे के लिए संगम क्षेत्र में रिहर्सल करते पैरा टूपर।
विज्ञापन

5 of 6
एयरफोर्स डे के लिए संगम क्षेत्र में उड़ान भरते जहाज। - फोटो : अमर उजाला
एयरफोर्स डे के लिए संगम क्षेत्र में उड़ान भरते जहाज।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तेजस जो अब वायु सेना के एयर शो में भी होगा शामिल। - फोटो : अमर उजाला
तेजस जो अब वायु सेना के एयर शो में भी होगा शामिल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें