फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छांजलि : संगम से लेकर शहर तक चलाया गया सफाई अभियान, पार्कों और कार्यालयों की साफ-सफाई

Sun, 01 Oct 2023 04:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत संगम से लेकर शहर और गांवों तक सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम, नगर पंचायतों के साथ ही सेना के जवानों एमएनएनआईटी छात्रों के साथ ही विद्युत विभाग की ओर से पार्क, कार्यालय और इसके आसपास साफ-सफाई की गई। 
विज्ञापन
1 of 6
संगम तट पर सफाई अभियान चलाते आरएएफ के जवान और एमएनएनआईटी के छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में एक अक्तूबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से अभियान चलाकर साफ सफाई की गई और लोगों को इसके लिए जागरूक किया गया। 

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के रोटरेक्ट क्लब तथा तथा रैपिड एक्शन फोर्स के संयुक्त तत्वाधान में संगम के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया। रोट्रैक्ट क्लब की प्रभारी अधिकारी प्रोफेसर ज्योत्सना सिन्हा ने बताया कि संस्थान के टेकनोक्रेट्स और रैपिड एक्शन फोर्स के सदस्यों के साथ गांधी जयंती के अवसर पर संगम किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी के आदर्शों को याद करते हुए राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करना और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में योगदान करना था। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) एमएनएनआईटी के सदस्यों ने घाटों की सफाई में सहयोग किया। 
विज्ञापन

2 of 6
विद्युत विभाग की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
साफ-सफाई को उतरे विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता समेत तमाम अधिकारी

विद्युत विभाग की ओर से रविवार को विद्युत संयंत्रों के अग्रिम अनुरक्षण के लिए अनुरक्षण माह की शुरुआत हुई। इससे पहले केंद्र सरकार के स्वच्छंजलि अभियान के तहत मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने कार्यालय व उपकेंद्र परिसर की साफ-सफाई की। एक अक्तूबर से लेकर 31 अक्तूबर तक चलने वाले अनुरक्षण माह अभियान में विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से उपकेंद्र, ट्रांसफार्मर, पोल और बिजली लाइन के आस-पास की साफ-सफाई की जाएगी।

मुख्य अभियंता के अनुसार इस अभियान की मदद से विद्युत आपूर्ति में बाधाएं दूर होंगी। अभियान के पहले दिन परिसर की साफ-सफाई करने वालों में मुख्य अभियंता के अलावा अधीक्षण अभियंता भरत सिंह, मुकेश बाबू, नजम अहमद, प्रशांत सिंह, अधिशासी अभियंता राम अवध यादव, शिवम रंजन और आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 6
एमएनएनआईटी छात्रों की तरफ से संगम तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
शिक्षकों और छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

विकास विद्यालय ईश्वर शरण आश्रम प्रयागराज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि भारत को साफ सुथरा करना गांधी जी का सपना था। विशेष कर ग्रामीणों में जागरूकता पैदा करना कि वह शौचालय का प्रयोग करें, खुले में न जाएं। गांधी जी का चश्मा इस अभियान का प्रतीक चिन्ह है। इस अवसर पर शादियाबाद के पार्षद ज्ञानेंद्र मिश्रा पीसी पटेल, ओपी तिवारी, केशव प्रसाद मिश्रा, दीपिका, विभा, यशवी, सुष्मिता, ममता, रंजन, दयाशंकर, रमेश संतोष के साथ छात्रों ने भी विद्यालय परिसर में सफाई की। 

4 of 6
लालगोपालगंज में श्रमदान करते अध्यक्ष पति मुख्तार अहमद व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
लालगोपालगंज में चला सफाई अभियान


गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लालगोपालगंज नगर में सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति मुख्तार अहमद के साथ नगर पंचायत के तमाम कर्मचारियों और नगर के संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
मेजा ऊर्जा निगम व अमर उजाला की ओर से सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी पर साफ सफाई की गई। - फोटो : अमर उजाला।
मेजा ऊर्जा निगम ने चलाया सफाई अभियान

15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मेजा ऊर्जा निगम व सहभागी अमर उजाला की ओर से सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी पर स्थित महादेव मंदिर पर बृहद  सफाई अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रविवार को फूलपुर नगर पंचायत में स्वच्छता सेवा अभियान चलाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
फूलपुर में चला स्वच्छता सेवा अभियान 

रविवार को फूलपुर नगर पंचायत में स्वच्छता सेवा अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता सेवा अभियान कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव की अगुवाई में सुबह कस्बे के विभिन्न मोहल्ले में अभियान चलाया गया। जहां सभी लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर नगर पंचायत फूलपुर की अधिशासी अधिकारी सोनल जैन एवं सभी वार्डों के सभासदगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें