Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड के शूटर गुलाम हसन के घर को जमींदोज करता बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला।
भाई राहिल हसन बोला, गुलाम का एनकाउंटर हुआ तो शव लेने नहीं जाऊंगा
शूटर गुलाम हसन के भाई भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष राहिल हसन ने घर पर बुलडोजर चलाए जाने से पहले सरकार की इस कार्रवाई को जायज ठहराया। कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निर्दोषों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। राहिल ने कहा कि अगर गुलाम का इस घटना को लेकर एनकाउंटर हो जाता है, वह वह उसका चेहरा देखना तो दूर शव लेने भी नहीं जाएगा।
राहिल हसन ने बताया कि वह कई साल पहले से भाजपा के लिए काम कर रहा था। जिन दिन उमेश पाल की हत्या हुई उस शाम को भी उसने कार्यकर्ताओं को बुलाया था और 2024 में मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए रणनीतिक बैठक की थी। उसे और उसके परिवार के लोगों को गुलाम की गतिविधियों को बारे में जानकारी नहीं थी। राहिल ने बताया कि गुलाम कट्टर स्वभाव का था।