Prayagraj News : रीवा सड़क हादसे के घायल प्रयागराज पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला।
हादसे के शिकार बस में सवार ज्यादातर लोग गोरखपुर, महाराजगंज, बस्ती, संत रविदास नगर, सिद्धार्थनगर, बलराम आदि आदि जिलों के रहे। ऐसे में हादसे के 21 घायलों तथा सुरक्षित बच गए लोगों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद पहले सिविल लाइंस बस अड्डे लाया गया। फिर उन्हें अलग-अलग पांच बसों से संबंधित जिलों के लिए भेजा गया। सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रिय ने बताया कि छह घायलों को संत कबीर नगर, पांच-पांच लोगों को महाराजगंज एवं सिद्धार्थ नगर, तीन को गोरखपुर तथा दो को बलराम भेजा गया। वहां से उन्हें घरों तक भेजा जाएगा। इस संबंध संबंधित एडीएम से बात हो गई है। हारून का कहना था, ‘घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस तथा एंबुलेंस पहुंच गई। हमें पहले अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद थाने लाकर सामान दिए गए। इसके बाद दूसरे अस्पताल ले जाया गया जहां, मृतकों की पहचान कराई गई। अब बस से प्रयागराज ले आया गया है। यहां से घर भेजने की बात कही जा रही है।’