फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखा बिटिया का परिवार, कहा-इस गांव से तो हमारा ‘देश निकाला’ ही हो जाएगा

Mon, 19 Oct 2020 09:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
1 of 5
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में पीड़ित परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर फिर चिंतित दिखाई दिया है। बिटिया के पिता ने कहा कि एक तरह से इस गांव से हमारा ‘देश निकाला’ ही हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह और पूरा परिवार इस दौरान केस में उलझे रहे और फसल भी बर्बाद हो गई। अब वह मंगलवार से खेत में फसल की कटाई कराएंगे। सरकार द्वारा आर्थिक मदद मिलने की बात भी उन्होंने स्वीकार की है।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अभी तो बिटिया के घर पर काफी पुलिस फोर्स तैनात है, लेकिन भविष्य में जब सुरक्षा नहीं रहेगी, तब क्या होगा, यह सोचकर परिजन चिंतित हैं।बिटिया के पिता का कहना है कि एक तरह से हमारा इस गांव से ‘देश निकाला’ ही हो गया है। जब तक रहा जा रहा है, तब तक रह रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भविष्य में कहां जाकर बसना है, इसके बारे में अभी नहीं सोचा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने जो आर्थिक मदद दी थी, वह हमें मिल गई है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने उन्हें कुल 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी थी। राहुल गांधी द्वारा दिए गए चेक पर उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। 

4 of 5
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले सहित अन्य कई नेता भी उन्हें सरकारी मदद की घोषणा कर गए थे। इस बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हम इस पूरे मामले में उलझे रहे। ऐसे में हमारी पूरी फसल बर्बाद हो गई है। जो कुछ बची है, उसकी मंगलवार से कटाई कराएंगे। हमने इस बार पांच बीघा खेत में बाजरे की फसल की थी। अस्थियों के विसर्जन के बारे में उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक अस्थियां विसर्जित नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर रिश्तेदार जा चुके हैं बिटिया के घर से 
बिटिया के घर से ज्यादातर रिश्तेदार भी अब चले गए हैं। घर में पीड़ित परिवार और कुछ सगे संबंधी ही बचे हैं। बिटिया के पिता ने बताया कि उनका छोटा बेटा बाहर नौकरी करता था, लेकिन इस केस के चक्कर में वह भी यहीं पर है। अभी तो केस की तारीख पड़ेंगी। ऐसे में बेटा कहां बाहर जा पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई हमसे पूछताछ कर चुकी है, फिर आने की बात भी कह चुकी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें