हाथरस कांड में बिटिया के परिजनों से मिलकर न्याय की आस दिलाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने परिजनों को 10 लाख रुपये का चेक दिया था। उन्होंने कहा था कि इस लड़ाई में वे परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे। इस चेक को लेकर शनिवार को बिटिया के पिता ने बयान दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
बिटिया से परिवार से मिलते राहुल और प्रियंका
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के पिता ने कहा है कि राहुल गांधी जो ने चेक दिया था, वह अभी तक लिफाफे में बंद है। उन्होंने अब तक उसे खोला नहीं है। बैंक में नया खाता खोलकर उस चेक की रकम को उस खाते में डालने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बिटिया से परिवार से मिलते राहुल और प्रियंका
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि परिवार से मिलने के बाद राहुल और प्रियंका ने ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर हमला किया था। राहुल गांधी ने कहा था कि यूपी सरकार चाह कर भी मनमानी नहीं कर पाएगी, क्योंकि अब इस देश की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पूरा देश खड़ा है।
4 of 5
बिटिया से परिवार से मिलते राहुल और प्रियंका
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने बिटिया के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा था कि मैंने हाथरस के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनका दर्द समझा। मैंने उन्हें विश्वास दिलाया कि हम इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने में पूरी मदद करेंगे।
आधी रात को किया गया बिटिया का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रियंका गांधी भी इस मामले को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर हैं। मुलाकात के बाद उन्होंने उन मांगों और सवालों को ट्वीट किया था जिनका जवाब पीड़ित परिवार सरकार से मांग रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा था कि हाथरस के पीड़ित परिवार के कई सवाल हैं- हमारी बेटी के शव को बगैर हमसे पूछे पेट्रोल से क्यों जलाया गया? हमें बार-बार गुमराह किया, धमकाया क्यों जा रहा है? हम इंसानियत के नाते चिता से फूल चुनकर लाए मगर हमें कैसे माने कि यह शव हमारी बेटी का है भी या नहीं? प्रियंका गांधी ने कहा कि इन प्रश्नों के उत्तर पाना इस परिवार का हक है और यूपी सरकार को जवाब देना पड़ेगा।