फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Saas Damad Love: फिर गायब सास-दामाद? सपना को लाया था घर, रात गुजराने के बाद दोस्त से ली आखिरी बार मदद

Sun, 20 Apr 2025 01:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, दादों (अलीगढ़)

सार

Aligarh Saas Damad Love Story News: परिवार के सदस्यों के साथ राहुल रात में सपना को अपने गांव लेकर पहुंचा। एक घंटे तक घर में रुका। इस बीच परिवार में किस तरह की बातें हुईं, ये तो नहीं पता।
विज्ञापन
1 of 12
aligarh saas damad love story - फोटो : अमर उजाला
सास और दामाद की लव स्टोरी भले ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है लेकिन रिश्तेदार और घर वाले इनके खिलाफ खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को दामाद संग गई सपना को राहुल के परिवार ने स्वीकार तक नहीं किया। शुक्रवार देर शाम उसे राहुल के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार के सदस्यों के साथ राहुल रात में सपना को अपने गांव लेकर पहुंचा। एक घंटे तक घर में रुका। इस बीच परिवार में किस तरह की बातें हुईं, ये तो नहीं पता। मगर परिवार ने सपना को स्वीकारने से इनकार कर दिया। एक घंटे बाद ही दोनों घर से बाहर आ गए। रात उन्होंने गांव में पड़ोसी के घर में बिताई।
विज्ञापन

2 of 12
Aligarh Saas Damad Love Story - फोटो : अमर उजाला
गांव से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह होते ही राहुल ने अपने एक दोस्त से मदद मांगी। इसके बाद राहुल व सपना दोस्त की बाइक पर सवार होकर कहीं निकल गए। जानकारी मिली कि दोस्त ने उन्हें पाली क्षेत्र में कहीं छोड़ दिया। इसके बाद दोस्त वापस आ गया। मगर वे दोनों पाली क्षेत्र में कहां गए। इसके विषय में कहीं भी किसी को जानकारी नहीं।
विज्ञापन

3 of 12
होने वाले दामाद के संग सास - फोटो : वीडियो ग्रैब
परिवार ने घर में नहीं रुकने दिया
बेशक पुलिस द्वारा राहुल के सुपुर्द किए जाने के बाद यह दोनों गांव पहुंचे। मगर परिवार ने उन्हें घर में नहीं रुकने दिया। रात उन्होंने पड़ोसी के घर में काटी। इसके बाद सुबह वे फिर से गायब हो गए। अब कहां गए, किसी को इसकी खबर नहीं। हां, एक दोस्त ने जरूर उन्हें बाइक से पाली क्षेत्र में छोड़ा। वहीं परिवार ने मामले में चुप्पी साध ली है। राहुल के पिता कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सास-दामाद के बाद समधी-समधन का प्यार: महिला पहुंची पुलिस के पास, बोली- पति करता है... अब प्रेमी के साथ रहूंगी

4 of 12
Aligarh Love Story - फोटो : अमर उजाला
मडराक के गांव मनोहरपुर कायस्थ के जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी दादों के गांव मछरिया निवासी राहुल से तय कर दी थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी। इससे पहले जितेंद्र की पत्नी सपना के प्रेम संबंध होने वाले दामाद राहुल से हो गए। दोनों मौका देखकर 6 अप्रैल को घर से निकल गए।
विज्ञापन

5 of 12
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई थी। इस मामले में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। पुलिस उन्हें तलाश रही थी कि इसी बीच दोनों बीते बुधवार को दादों थाने पहुंच गए। यहां आकर उसने यही बयान दिया कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 12
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तमाम समझाने व परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसिलिंग के बाद महिला राहुल संग जाने की जिद पर अड़ी रही। तर्क था कि बीस वर्ष उसने पति से उत्पीड़न झेला है। राहुल ने उसकी भावनाओं को समझा है। अब वह आगे का जीवन उसी के साथ बिताएगी।

विज्ञापन

7 of 12
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
पिता पहले कर चुका था रिश्ता न रखने का एलान
राहुल के पिता से इस विषय में शनिवार को बात करने की कोशिश की गई। मगर उसने किसी तरह की बात करने से इनकार कर दिया। हां, इस मामले में पिता ने पहले जरूर यह कहा था कि बेटे ने समाज में इज्जत को बट्टा लगाया है। इसलिए अब बेटे से किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं रखा जाएगा। उसे संपत्ति तक से बेदखल करने की बातत पिता ने कही थी।

8 of 12
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
दामाद राहुल से शादी करेंगी? सपना ने दिया ये जवाब
पत्रकार ने पूछा- कि 'आप होने वाले दामाद राहुल से शादी करेंगी?' इस पर महिला ने पत्रकार की ओर उंगली दिखाते हुए कहा कि 'आप मुझसे सवाल मत पूछो, नहीं तो मोबाइल तोड़ दूंगी। मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हूं। पत्रकार ने दोबारा सवाल पूछा तो उसने कहा कि मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं। आप से रिक्वेस्ट करती हूं आप वीडियो न बनाएं। आप चले जाइए प्लीज। इसके बाद उसने ड्राइवर से गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए कहा।

9 of 12
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
होने वाले दामाद ने दिया ये जवाब
वहीं, होने वाले दामाद से जब पूछा कि आप कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं तो वह बोला मडराक थाने से छूटे हैं और कहीं पर रूकेंगे। जब पूछा कि आप महिला को सास के रूप में ले जा रहे हो या पत्नी के रूप में तो उसने कहा कि पत्नी के रूप में ले जा रहा हूं। जब पूछा गया कि तुम्हारे पिता ने कहा है कि वह आपको घर में नहीं रखेंगे, बेदलख करेंगे, तो आप इस पर क्या कहेंगे, वह बोला इस पर अभी मैं कुछ नहीं बोलूंगा। उनसे पूछा कि आप इन्हें पत्नी के रूप में कैसे लेकर जा सकते हो क्या शादी या कोर्ट मैरिज हो गई है तो वह बोला सब फाइनल हो गया है। बाद में मीडिया वालों से बोला बस बहुत हो गया अब सब हटाओ।

10 of 12
अलीगढ़ सास दामाद लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
बच्चों पर भी नहीं रहा महिला का झुकाव 
काउंसिलिंग से पहले महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। यहां भी महिला से स्टाफ ने बातचीत की। महिला को बच्चों के विषय में बात करते हुए कहा कि कम से कम उनका तो कुछ सोचो, मगर महिला ने साफ कह दिया कि उसने जो झेला है। उसके आगे अब उसे कुछ समझ नहीं आ रहा। राहुल ने सहारा दिया है, उसी के साथ जाएगी। 

11 of 12
होने वाला सास और दामाद - फोटो : अमर उजाला
बेटी पर लगाया दामाद को पागल करार देने का आरोप 
इस बातचीत में महिला ने यहां तक कहा उसकी व होने वाले दामाद की बातचीत यूं ही शुरू नहीं हुई। उसकी बेटी से दामाद ने बात करना शुरू किया। मगर बेटी ने दामाद को पागल करार दे दिया। बात नहीं करती थी। वह दामाद से रिश्ता संभालने के लिए बात करने लगी। फिर दोनों में कब नजदीकियां हो गई। पता ही नहीं चला, मगर राहुल ने उसे सहारा दिया। रहा सवाल चोरी का तो आरोप निराधार हैं। वह कोई रुपया या जेवरात लेकर नहीं गई। 
विज्ञापन

12 of 12
होने वाले दामाद के संग सास - फोटो : अमर उजाला
काउंसिलिंग भी रही बेनतीजा, बेटे भी कहते रहे घर चलने को 
महिला ने अपनी मर्जी से होने वाले दामाद संग जाने की बात कही। चूंकि दोनों बालिग हैं। इसलिए महिला को राहुल संग भेजा गया। इससे पहले दंपती के आरोपों पर परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग भी कराई गई। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे उसकी मर्जी से भेजा गया है। अमृत जैन, एसपी देहात 

यह भी पढ़ें- 
मेरठ की दूसरी कातिल 'मुस्कान': पति अमित के कत्ल वाली रात मां ने बार-बार बहू से कही ये बात...हर बार किया अनसुना

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- मेरठ की दूसरी कातिल 'मुस्कान': पति अमित के कत्ल वाली रात मां ने बार-बार बहू से कही ये बात...हर बार किया अनसुना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें