फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी में नया खुलासा, लड़के का पिता बोला- महिला जब आई थी... तभी से बेटा बदल गया

Mon, 14 Apr 2025 05:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

Aligarh Saas Damad Love Story: युवक के पिता ने रविवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में बेटे की होने वाली सास पर उसे बरगलाने का आरोप लगाया। कहा कि जब बेटे की तबीयत खराब हुई, तक उसकी होने वाली सास यहां आकर पांच दिन तक रही।
विज्ञापन
1 of 12
होने वाले दामाद के संग सास - फोटो : अमर उजाला
होने वाले दामाद संग गई महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग रहा है। अब पिता ने उसकी सास पर बेटे को ताबीज से वशीकरण करने की बात कही है। युवक के पिता ने बताया कि जब बेटे की सास हमारे घर आई, तभी उसे दो ताबीज बांधे थे। तभी से बेटे का व्यवहार बदल गया। इधर, युवक के पिता व बहनोई को मडराक पुलिस ने रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया।
विज्ञापन

2 of 12
पीड़ित ससुर और सास के साथ होने वाला दामाद - फोटो : अमर उजाला
युवक के पिता ने रविवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में बेटे की होने वाली सास पर उसे बरगलाने का आरोप लगाया। कहा कि जब बेटे की तबीयत खराब हुई, तब उसकी होने वाली सास यहां आकर पांच दिन तक रही। तभी वह बेटे के लिए दो ताबीज लेकर आई थी। एक ताबीज गर्दन दूसरा कमर में बांधा था। अब उसके इस तरह गायब होने पर अहसास हो रहा है कि यह सब उसी ताबीज से हुए वशीकरण का नतीजा है। महिला ही हमारे बेटे को बरगलाकर ले गई है।
विज्ञापन

3 of 12
दोनों की शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
अब नहीं रखेंगे बेटे को घर में, करेंगे बेदखल
पिता ने यहां तक कहा कि बेटे ने जो किया है उससे हमारी क्षेत्र व समाज में इज्जत को बट्टा लगा है। इसलिए अब निर्णय लिया है कि बेटे को घर में नहीं रखेंगे। संपत्ति से भी बेदखल करेंगे। घर से बेटा भी कुछ जेवर व नकदी लेकर गया है। पुलिस से अनुरोध है कि वह वापस करा दे।

पढ़ें- अलीगढ़ की बेमेल लव स्टोरी: सास को लेकर गए दामाद ने ससुर से कहा- आपने ने तो 19 वर्ष तक...जवाब सुनकर पीड़ित सन्न

4 of 12
होने वाली सास और पीड़ित ससुर और होने वाला दामाद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में बहनोई निशाने पर
मडराक पुलिस ने युवक के रुद्रपुर उत्तराखंड निवासी बहनोई, उसके पिता आदि परिजनों को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया। उनमें से बहनोई पुलिस के अधिक निशाने पर है। इसके पीछे की वजह दोनों की लोकेशन शुरुआत में उत्तराखंड में मिलना है। देर शाम तक पूछताछ जारी रही। सीओ इगलास महेश कुमार का कहना है कि अभी पूछताछ व तलाश का काम जारी है। कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन

5 of 12
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
होने वाले दामाद ने ससुर से कहा- आपने ने तो 19 वर्ष तक उत्पीड़न किया
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के चर्चित सास और होने वाले दामाद की बेमेल लव स्टोरी में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। शनिवार को जब अमर उजाला की टीम उनके आवास पर पहुंची तो महिला के पति ने बताया कि रात दस बजे के आसपास उन्होंने अपने होने वाले दामाद को फोन लगाया। पहले तो वह टालमटोल करता रहा। मगर जब शक गहराने पर दबाव बनाया तो उसने धमकाते हुए कहा कि तुमने अपनी शादी के 19 वर्ष में अपनी पत्नी का बहुत उत्पीड़न किया है। अब भूल जाओ। वरना आपके घर को वीरान बना दूंगा। इसके बाद फोन कट गया। तब से कोई बात नहीं हुई। अब पुलिस उन्हें तलाशने में लगी है। मांग यही है कि जल्द से जल्द उनसे आमना-सामना कराकर सामान वापस करा दिया जाए।
विज्ञापन

6 of 12
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महिला के पति ने तोड़ी चुप्पी
होने वाले दामाद संग महिला के जाने के बाद अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। शनिवार को खुद महिला के पति ने चुप्पी तोड़ते हुए स्वीकारा है कि उसकी पत्नी ने ही होने वाले दामाद को जिद कर मोबाइल दिलाया था। मगर वह अपनी होने वाली पत्नी से कभी कभार चंद मिनट व उसकी पत्नी से दिन-दिन भर बतियाता रहता था। शुरुआत में कुछ संदेह जरूर हुआ, मगर बात को नजरंदाज कर दिया गया। अब सभी बातें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 12
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की टीम पीड़ित पति के आवास पर पहुंची
शनिवार को जब अमर उजाला की टीम उनके आवास पर पहुंची तो उन्होंने बताया कि अब अगर उसकी पत्नी सामने आ गई तो वह उसकी जान ले लेगा। अब उसे उससे कोई रिश्ता नहीं रखना। वह हमारे लिए मर गई। रहा सवाल बेटी की दूसरी जगह शादी करने का तो इस विषय में अब एक वर्ष बाद कोई विचार किया जाएगा। अब तो बस पुलिस से इतनी गुहार है कि वह दो दिन में उन्हें सामने लाकर उसका साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात व साढ़े तीन लाख रुपये वापस करा दे।

8 of 12
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर शुरू हुआ रिश्ता देखने का क्रम
बेटी के पिता ने बताया कि रक्षाबंधन पर उसने पड़ोस के अपनी मौसी के बेटे से 18 वर्ष की हो चुकी बेटी के लिए रिश्ता तलाशने का जिक्र किया। उसने दादों के इस युवक के विषय में बताया। बातचीत चली तो रिश्ता बन गया। हम दोनों पति-पत्नी लड़का देखने उसके गांव गए थे। पति बताता है कि लड़के का एक बहनोई रुद्रपुर उत्तराखंड में रहता है। जब रिश्ता पक्का हुआ था। तब बातचीत में वह पत्नी का नंबर ले गया था। उस लड़के को अपने बहनोई से ही सास का नंबर मिला। उसके बाद उसने फोन पर बातचीत शुरू कर दी।

9 of 12
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
होने वाले दामाद के घर रही पांच दिन 
मार्च में उसकी पत्नी ने उसे यह खबर दी कि दामाद की तबीयत ठीक नहीं है। वह उन्हें देखने जा रही है। उसके बाद वह उसके वहां पांच दिन रुककर आई। उस समय छोटे बेटे को साथ लेकर गई थी।

10 of 12
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुझे अपनी बहन के घर भेज खुद हुई गायब
पति के अनुसार 6 अप्रैल को वह पत्नी के कहने पर ही उसकी बहन के घर कार्ड देने गया था। उसके निकलते ही उसने अपनी बहन को यह भी कहा था कि रात में उन्हें वहीं रोक लेना। उसी माल लेकर चली गई।

11 of 12
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
खुद डिमांड कर मांगा था मोबाइल नंबर
पिता व बेटी ने बताया कि जब उसकी सास से बातचीत शुरू हो गई तो उसने खुद सास से यह डिमांड रखी कि उसका मोबाइल खराब हो गया है। वह उसे मोबाइल दिला दें। पहले तो उससे मना किया गया। कहा कि शादी के बाद दिलवा देंगे। मगर युवक की जिद पर उसे इसी माह की एक तारीख को मोबाइल दिलवाया गया। जबकि मीडिया में यह चल रहा है कि उसने सास को मोबाइल दिलाया था।
विज्ञापन

12 of 12
पीड़ित युवती - फोटो : अमर उजाला
पत्नी दिन भर लगी रहती थी मोबाइल पर: पीड़ित पति
खुद पति व आसपास के लोगों ने स्वीकारा कि शुरुआत में जरूर दो से तीन घंटे बात होती थीं। मगर बाद में वह दिन भर अपने होने वाले दामाद से मोबाइल पर बातों में लगी रहती थी। शुरुआत में उसे शक नहीं हुआ। मगर जब ज्यादा बातें होने लगीं तो उसे कुछ संदेह भी हुआ। मगर इस संदेह को उसने नजरंदाज कर दिया। बेटी ने भी बताया कि इस बीच उससे कभी तीन-चार बार बात हुई। हमेशा मां ही उससे बात करती रहती थी। मां के मोबाइल से ही उसने कभी बात करने का प्रयास किया तो वह कुछ देर में ही बात करना टाल देता था।

पढ़ें- UP: सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी में नया खुलासा, मार्च में पांच दिन साथ रहे दोनों... पति से कहा था यह

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें