पूजा शकुन (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस टीमें निराश.. नहीं लग रहा कोई सुराग
पूजा शकुन की तलाश में जुटी पुलिस टीमें अब निराश होने लगी हैं। तमाम प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग रहा। रविवार को भी एक टीम कुछ तथ्य लगने के आधार पर दिल्ली भेजी गई, लेकिन वहां भी कोई परिणाम सामने नहीं आया। अब तक टीमों ने यूपी के अधिकांश ठिकानों के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरिद्वार व दिल्ली तक दबिश दे दी है। अब टीमें उसके कुछ ऐसे करीबियों की सूची बना रही है, जिनसे वह लंबे अंतराल के बाद बात करती थी। अभी तक पूजा ने अपने किसी परिचित, परिवार या रिश्तेदार से संपर्क नहीं किया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक इतना ही बताते हैं कि हमारा हर संभव प्रयास जारी है। जल्द उसे पकड़ा जाएगा।