यूपी के आसपास सभी जिलों को भेजे गए पूजा के फोटो
नेपाल बॉर्डर पर भी जानकारी दे दी गई है। राज्यवार नाकों व टोल आदि पर भी उसके फोटो भिजवाए जा रहे हैं। बता दें कि यूपी के नजदीकी राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, पंजाब व जम्मू के अलावा दक्षिण के कुछ राज्य शामिल हैं। जहां के तीर्थ स्थलों पर उसके जाने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने इन सभी राज्यों में सूचना भिजवाना शुरू कर दिया है।