Captain Shubham Gupta Last Rites: मां, भाई कहीं नहीं गया। वो जिंदा है। मैं उसे जिंदा रखूंगा। छोटे भाई ऋषभ ने यह बात बड़े भाई कैप्टन शुभम गुप्ता की पुरानी वर्दी पहनकर मां पुष्पा से कही। ऋषभ को शुभम की वर्दी में देख मां का कलेजा फट पड़ा। बिलखती मां से यह कह कर ऋषभ अपने भाई की वर्दी पहन उसका पार्थिव शरीर लेने एयरपोर्ट गया।
दो दिन से कैप्टन शुभम के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए ताजनगरी में बेसब्री से इंतजार हो रहा था। शुक्रवार सुबह जब शुभम का पार्थिव शरीर घर आना था, तो ऋषभ एयरपोर्ट जाने के लिए तैयार हो गया। मां से बोला... मां, मैं जाऊंगा भाई को लेने। फिर ऋषभ ने शुभम की पुरानी वर्दी बक्से से निकाली और पहन कर मां के सामने आ गया।
ये भी पढ़ें - UP: बलिदानी बेटे की फोटो से लिपट बेसुध हुई मां, गर्व से पिता ने लाडले को दी सलामी; कलेजा चीर देंगी ये तस्वीरें