उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार की सुबह मथुरा-दिल्ली हाईवे पर एक ढाबे के पास खड़ी कार में मिला। आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। राहुल बी शर्मा (32) नाम का युवक मूलरूप से राजस्थान के कठूमर (अलवर) रहने वाला था। आत्महत्या करने से पहले उसने मोबाइल से वीडियो बनाया था। पुलिस को उसके मोबाइल में यह वीडियो मिला है। इसमें उसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया।