फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में युवक ने की आत्महत्या: 'मैं अपराधी नहीं हूं...मुझे माफ करना', वीडियो बना खुद को मारी गोली

Sun, 28 Mar 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
मृतक राहुल बी शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार की सुबह मथुरा-दिल्ली हाईवे पर एक ढाबे के पास खड़ी कार में मिला। आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। राहुल बी शर्मा (32) नाम का युवक मूलरूप से राजस्थान के कठूमर (अलवर) रहने वाला था। आत्महत्या करने से पहले उसने मोबाइल से वीडियो बनाया था। पुलिस को उसके मोबाइल में यह वीडियो मिला है। इसमें उसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मथुरा में इसी कार से बरामद हुआ युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
अलवर जिला के कठूमर निवासी राहुल बी शर्मा पुत्र भारत भूषण शर्मा गुजरात के अहमदाबाद में एसी-फ्रिज का सर्विस सेंटर चलता था। परिवार से अलग वहीं किराये के फ्लैट में रहता था। शनिवार की दोपहर राहुल का शव मथुरा-दिल्ली हाईवे पर प्रकाश ढाबे के पास कार में मिला। आधार कार्ड से युवक की पहचान हो सकी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिस्टल की बैलेस्टिक जांच को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल की कार, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आत्महत्या करने से पहले राहुल ने मोबाइल से एक वीडियो बनाया है। इसमें वह कह रहा है कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। मैं किसी के प्रेशर में यह कदम नहीं उठा रहा हूं। मैं कोई अपराधी नहीं हूं। आजतक मैंने किसी से मारपीट तक नहीं की। पुलिस से विनती है कि मेरा कोई परिवार नहीं है। किसी का इंतजार भी मत करना। मेरा अंतिम संस्कार लावारिस में कर देना। मेरे दोस्त जरूर हैं। सुसाइड से पहले मेरी बात उनसे हो गई है। जिंदगी खत्म कर रहा हूं। आखिर में माफी चाहता हूं, इसका जिम्मेदार किसी को न माना जाए। 

4 of 5
युवक की कार में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राहुल बी शर्मा 15 साल की उम्र में ही घर छोड़कर अहमदाबाद चला गया था। यहां पर अपने रिश्तेदार के पास रहकर काम सीखा और उसके बाद एसी-फ्रिज का सर्विस सेंटर खोल लिया। मृतक के भाई अशोक शर्मा ने बताया कि समय-समय पर वह घर आता रहता था। करीब 20 दिन पहले गांव तो आया, पर घर नहीं गया। उसने फोन करके उन्हें बुला लिया। बस स्टैंड पर आखिरी बार उनकी छोटे भाई से मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक की कार के पास पुलिस, राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राहुल दिल्ली और फरीदाबाद सामान खरीदने के लिए अहमदाबाद से अपनी कार से आता रहता था। कार उसी की है। उसने आत्महत्या क्यों की है, यह गले नहीं उतर रहा है। भाई ने हत्या की आशंका भी जताई है। अशोक ने बताया कि पुलिस की सूचना पर वह मथुरा पहुंचे हैं। छह भाई और बहनों में राहुल सबसे छोटा था। उससे बड़ी चार बहन और एक भाई अशोक है। राहुल के इस कदम से परिवार में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें