आगरा के शाहगंज क्षेत्र के सत्यमपुरम से दौरेठ नंबर 2 में मंगलवार शाम को परचून व्यापरी जय प्रकाश परिवार के साथ अपनी नानी के घर आए थे। घर के बाहर से परचून व्यापारी के ढाई साल के बेटे मयंक का अपहरण कर लिया गया। एक युवक अपने साथ लेकर चला गया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आरोपी युवक बच्चे को ले जाते दिखाई दिया है। मासूम रोया तो आरोपी ने उसे चॉकलेट और केला भी खाने को दिया है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं मयंक की मां रो-रोकर बेसुध हो रही है।
आजमपाड़ा के सत्यम नगर निवासी जय प्रकाश की घर के पास ही परचून की दुकान है। मंगलवार दोपहर को व्यापारी मां कांता देवी, पत्नी मिथिलेश, ढाई साल के बेटे मयंक व चार साल के निशांत के साथ अपनी ननिहाल दौरेठा नंबर दो आए थे। कांता देवी दरवाजे पर बैठी थीं। तभी मयंक घर से निकलकर सामने खेलने लगा। कुछ देर बाद दादी अंदर चली आईं। उन्हें लगा कि मयंक मां मिथिलेश के पास आ गया होगा। शाम तकरीबन छह बजे मयंक को घर में नहीं देखा तो तलाश की गई।