आगरा में एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रामशंकर कठेरिया की भतीजी उमा को परिवार सहित जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उमा के मकान में आग लगा दी। घटना में उमा की सास, उसका आठ माह का बेटा और पति झुलस गए। जबकि पालतू कुत्ता जिंदा जल गया। दो बाइक, एक कार समेत लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया। यह वारदात पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
सांसद के रिश्तेदारों को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार, देखें वारदात की खौफनाक तस्वीरें
2 of 5
भाजपा सांसद की भतीजी का घर जलाने वाला युवक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-11 में रामशंकर कठेरिया की भतीजी उमा और उनके पति कमल परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात तकरीबन डेढ़ बजे एक युवक ने उनके मकान में आग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज में युवक मकान की चारदीवारी से कूदता दिखाई देता है। इसके बाद वो दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा देता है।
विज्ञापन
सांसद के रिश्तेदारों को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार, देखें वारदात की खौफनाक तस्वीरें
3 of 5
भाजपा सांसद की भतीजी का घर जलाने वाला युवक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में मकान से आग की लपटें निकलती साफ दिखाई दे रही है। आरोपी युवक वहां से भागता दिखाई देता है। आरोपी ने आग लगाने से पहले मकान के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया था। दरवाजे बंद होने के कारण पड़ोसियों ने छत के रास्ते सीढ़ी लगाकर उमा और उनके परिजनों को निकाला।
सांसद के रिश्तेदारों को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार, देखें वारदात की खौफनाक तस्वीरें
4 of 5
आग में गंभीर रूप से झुलसा चार माह का बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
आग में उमा की सास पुष्पा, आठ माह का बेटा पार्थ और पति कमल झुलस गए। उन्हें राम रघु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पालतू कुत्ता आग में झुलस कर मर गया। दो बाइक, एक कार और घर का सामान जल गया। उमा और कमल की शादी 22 फरवरी 2015 को हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। उसकी तस्वीर भी आग में जल गई।
सांसद के रिश्तेदारों को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार, देखें वारदात की खौफनाक तस्वीरें
5 of 5
घटनास्थल पर भाजपा सांसद, एसएसपी व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद गुरुवार को भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया, एसएसपी अमित पाठक सहित आला अफसर मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में एसएसपी ने लोगों से जानकारी ली। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पैसे के लेनदेने का बताया जा रहा है।