मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस को हाईजैक करके यात्रियों से लूट करने वाला हरियाणा का गैंग शामिल हो सकता है। इस गैंग ने मथुरा के बदमाशों से हाथ मिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया हो सकता है। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आ रहा है। पुलिस फिलहाल इस पर फोकस करके खुलासे में जुटी हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
मथुरा में बस लूट के बाद सड़क पर खड़े यात्री
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पांच अप्रैल को एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस को हाईजैक करके 20 यात्रियों से लूटपाट करते हुए नकाबपोश बदमाश करीब 1.66 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल और जेवरात लूट ले गए थे। इस वारदात की गूंज लखनऊ तक सुनी गई। हालांकि एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने खुलासे के लिए पांच टीमें लगाईं। चार दिन बीतने के बाद बदमाशों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। पुलिस को यह जानकारी जरूर मिली है कि इस वारदात में हरियाणा का गैंग शामिल हो सकता है। खास यह है कि इस गैंग ने मथुरा के बदमाशों के संग मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की टीमों ने पलवल में दबिश दीं, पर गैंग का कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस कड़ी दर कड़ी जोड़कर बदमाशों को पकड़ने में जुटी हुई है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि हरियाणा में दबिश दी गई है। यहां का गैंग शामिल होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
3 of 5
मथुरा जेल
- फोटो : अमर उजाला
जेल पहुंची पुलिस टीम ने जुटाई बदमाशों की जानकारी
एक्सप्रेसवे पर हुई लूटपाट के खुलासे में जुटी पुलिस की एक टीम मथुरा जेल तक पहुंची। यहां पर पुलिस की इस टीम ने शातिर लुटेरों की जानकारी जुटाई। इस टीम ने जेल में बंद कई लुटेरों से बातचीत करके यह जानकारी की है कि एक्सप्रेसवे की घटना में कौन अपराधी हो सकते हैं। पुलिस को कुछ पुख्ता सुबूत हाथ लगे हैं।
4 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर कार लूट में शामिल बदमाश उठाए, पूछताछ
हाईवे पर कार लूट खुलासे के करीब छाता पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस ने इस लूट में शामिल बदमाशों को उठा लिया है। हालांकि फिलहाल इनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है। इस लूट में शामिल सरगना की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस लूटकांड का पुलिस शीघ्र खुलासा कर सकती है।
एक्सप्रेसवे और छाता-राया लूटकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा। महत्वपूर्ण तथ्य पुलिस के हाथ लगें हैं। निर्दोष जेल नहीं भेजा जाएगा। - डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी