फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण: आरोपी ने रिमांड पर बरामद कराया मोबाइल, बनाया था आपत्तिजनक वीडियो

Sat, 10 Apr 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आरोपी गौरीशंकर को रिमांड पर लाई थी पुलिस
  • पुलिस अब चार्जशीट लगाने की तैयारी
विज्ञापन
1 of 6
नवविवाहिता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस ने पकड़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एत्मादपुर स्थित झरना नाला के जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गौरीशंकर को शुक्रवार सुबह पुलिस ने रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर लूटी गई एक झुमकी, मारपीट में प्रयुक्त डंडा और मोबाइल बरामद किया गया। मोबाइल से ही वीडियो बनाया गया था। इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पुलिस अब केस में जल्द चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
आरोपियों ने जंगल में की थी वारदात (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एत्मादपुर क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता के साथ झरना नाला के जंगल में 29 मार्च को सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में शाहदरा निवासी गौरीशंकर, योगेश और मोनू को जेल भेजा गया था। उन्होंने दुष्कर्म से पहले विवाहिता का वीडियो भी बनाया था। रुपये और झुमकी भी लूटी थीं। विवाहिता के पति की डंडे से पिटाई की थी। केस की विवेचना थाना एत्मादपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी कर रहे हैं। आरोपियों का डीएनए परीक्षण के लिए सैंपल लिया जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
छलेसर पुलिस चौकी, आगरा - फोटो : अमर उजाला
सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी गौरीशंकर को शुक्रवार सुबह रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। घटना से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद हुए हैं। घटना के संबंध में साक्ष्यों की रिपोर्ट जल्द मंगाई जाएगी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश करेंगे। शाम पांच बजे आरोपी को जेल में दाखिल कर दिया गया।

4 of 6
आरोपी गौरीशंकर - फोटो : अमर उजाला
आरोपी बोले-प्रेमी-प्रेमिका समझा था
पुलिस के पूछताछ में आरोपी योगेश कुमार ने बताया कि झरना नाला के पास उसके रिश्तेदार की दुकान है। वह गौरी और मोनू के साथ होली खेलने गया था। रास्ते में रिश्तेदार की दुकान पर खड़ा हो गया। तभी पति-पत्नी आते दिखे। उन्हें देखकर पीछे लग गए। दोनों को रोकने के बाद धमकी दी। इसके बाद जंगल में ले गए। उनसे गालीगलौज की। तीनों आरोपियों को लग रहा था कि पति-पत्नी प्रेमी-प्रेमिका हैं। हालांकि पूछने पर दोनों पति-पत्नी ही बता रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी योगेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में आरोपी गौरीशंकर निवासी इंदिरा ज्योति नगर, शाहदरा को 31 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। उसने अपने एक साथी का नाम योगेश कुमार निवासी पालीवाल गली, शाहदरा बताया था। आरोपी योगेश कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उसके पास से 1160 रुपये, मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी मोनू - फोटो : अमर उजाला
28 अप्रैल को होनी थी शादी 
वारदात में तीन युवक शामिल थे, एसपी देहात पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मोनू को मंगलवार को नोएडा कट से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 720 रुपये, एक पैंडल और मोबाइल बरामद किया गया है। इसी मोबाइल से वीडियो बनाया गया था। मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि मोनू की 28 अप्रैल को शादी थी। परिवार वाले कार्ड बांट रहे थे। घर में भी शादी की तैयारी चल रही थी। तभी यह घटना कर दी। परिवारीजन अब रिश्तेदारों को मना कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें