फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाज पति की काली करतूत: रात में प्रेमिका के साथ था यूपी पुलिस का सिपाही, पहुंच गई 'जासूस' पत्नी और फिर...

Sun, 20 Nov 2022 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर
आगरा पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही के एक युवती से संबंध हो गए। वो अपनी प्रेमिका के साथ उसके घर पर रात को रुकता था। घटना की जानकारी घर वाली को हो गई, जिसके बाद वो जासूसी करने लगी। शनिवार रात को भी पति प्रेमिका के पास आया था। इसकी जानकारी पर प्रेमिका भी पीछा करते हुए पहुंच गई। उसने पहले थाना एत्माद्दौला पुलिस को जानकारी दी।  वह टेडी बगिया क्षेत्र में रहने वाली प्रेमिका के घर पहुंच गई। दरवाजा खटखटाया तो सिपाही और उसकी प्रेमिका आए। 
पत्नी को बाहर खड़ा हुआ देखकर सिपाही के होश उड़ गए। सिपाही और उसकी पत्नी के बीच जमकर मारपीट होने लगी। पत्नी ने पति की प्रेमिका को भी पीट दिया। थाना पुलिस सिपाही को थाने ले आई है। पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति अपनी प्रेमिका के साथ चोरी छिपे रह रहा था। इसकी जानकारी उसको लग गई। आरोप लगाया कि वो लंबे समय से सिपाही का उत्पीड़न झेल रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पति जब भी बाहर रहता था, वह यही बताता था कि वह स्पेशल टीम में तैनात है। इस कारण उसे टास्क पर जाना पड़ता है। मगर, पति की बातों पर पत्नी को शक हो गया। उसकी जासूसी करने लगी। एक दिन उसे पता चल गया कि पति प्रेमिका से मिलने जाता है। उसने पति को घेरने की योजना बनाई।

4 of 6
फाइल फोटो
शनिवार को पति के प्रेमिका के पास आने पर थाना एत्माद्दौला पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद सारी घटना बताई। उसका साथ देने के लिए फोर्स रवाना हुआ। दरवाजा खटखटाया तो उसकी प्रेमिका ने दरवाजा खोल दिया। उसके बाद पत्नी घर मे घुस गई।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो
सिपाही को अंदर देखकर वह आपा खो बैठी और उसमें दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों के बीच काफी देर तक हंगामा होने लगा। वहीं मौके पर मौजूद थाना पुलिस के साथ भी सिपाही ने अभद्रता कर दी। जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एत्माद्दौला थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
एत्माद्दौला में तैनात रह चुका है सिपाही 
करीब पांच साल पूर्व सिपाही थाना एत्माद्दौला में रहा है। इस समय उसके चर्चे दूर-दूर तक थे। प्रभारी निरीक्षक एत्माद्दौला का कहना है सिपाही नशे की हालत में था। पत्नी की सूचना पर टेढ़ी बगिया पहुंचे थे। सिपाही को पकड़कर थाने लाए हैं। पूछताछ की जा रही है। पत्नी ने तहरीर दिवस पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें