फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा माताओं के सूने जीवन में जगमगाए खुशियों के दीप, देखें दीपात्सव की अद्भुत तस्वीरें

Sun, 27 Oct 2019 12:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 6
यमुना तट पर दीपदान करतीं विधवा महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
दीपोत्सव की आभा से ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन दमक रही है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से नगर जगमग होने लगता है। इस रोशनी के बीच शुक्रवार शाम को जब यमुना मैया के तट पर सैकड़ों दीये जलाए तो विधवा महिलाओं के सूने जीवन में खुशियों के दीप जगमगा उठे। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
यमुना तट पर दीपदान करतीं विधवा महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विधवा और निराश्रित महिलाओं ने यमुना के केशीघाट पर दीपदान किया ताकि उनके जीवन में छाए अंधेरे का अंत किया जा सके। यह सातवां मौका था, जब इन महिलाओं ने रोशनी के उत्सव में भाग लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
यमुना तट पर दीपदान करतीं विधवा महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सुलभ इंटरनेशनल के डॉ बिंदेश्वर पाठक की ओर से इन विधवा महिलाओं के लिए रोशनी के त्योहार का आयोजन किया। इसमें काफी की संख्या में निराश्रित महिलाओं ने हिस्सा लेकर दीपदान किया। 

4 of 6
यमुना तट पर दीपदान करतीं विधवा महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इन महिलाओं ने पहले यमुना महारानी की आरती की। इसके बाद फूलों से बनी रंगोली पर दीपदान किया। सैकड़ों दीयों की रोशनी से यमुना तट रोशनी से नहा उठा तो निराश्रित माताओं के जीवन में खुशियों के दीप जगमगाने लगे। 
विज्ञापन

5 of 6
यमुना तट पर दीपदान करतीं विधवा महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
यमुना मैया के चरणों में दीपदान इन माताओं ने सबके लिए मंगल कामना की। मिट्टी के दीये जलाने के अलावा, विधवा माताओं ने वहां भजन गाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यमुना तट पर दीपदान - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि श्रीधाम वृंदावन के आश्रय सदनों में सैकड़ों विधवा और बेसहारा महिलाएं निवास करती हैं। इनमें से कई महिलाएं परिवार से तिरस्कृत होकर और गुमनामी की जिंदगी बसर करने को मजबूर हैं। इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का बीड़ा सुलभ इंटरनेशनल ने उठाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें