फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सात दिन के लिए मुर्गा बने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश, जानिए ये रोचक किस्सा

Fri, 06 Oct 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
आगरा में हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में सपा के दूसरी बार अध्यक्ष बने अखिलेश यादव भावुक हो गए। इस भावुकता में उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई किस्सों को पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने उजागर किया। अखिलेश अपने भाषण में वो बात भी बताई जब उन्हें सात दिन मुर्गा बनाया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के अधिवेशन में अपने भाषण के दौरान अखिलेश यादव ने बताया कि ये किस्सा उनके स्कूल के दिनों का है। उन्होंने इसे सपा कार्यकर्ताओं को सुनाया और सीख दी कि कभी-कभी दूसरों की गलती भी अपने ऊपर ले ली जाए तो इसमें बुराई नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने बताया कि  बात तब की है जब वे धौलपुर के आर्मी स्कूल में पढ़ते थे। बीएल शर्मा उनके प्रधानाचार्य थे। एक दिन शरारत में उनके साथियों ने अधिकारियों (शिक्षकों) की प्लेट का खाना खा लिया। 

4 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
कर्नल ने पूछा कि यह गलती किसने की है। सभा में अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से बोले कि उन्होंने हाथ ऊपर कर दिया था। इस पर कर्नल नाराज हुए, उन्होंने एक चांटा मारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सजा के तौर पर सात दिन उन्हें आफिस के सामने रोजाना एक घंटा मुर्गा बनाया। जब सीनियर छात्रों ने बताया कि यह गलती किसी और की है। तब जाकर शिक्षकों ने उन्हें दुलार किया और माफ कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें