फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी में नहाए ताज का अखिलेश ने परिवार संग किया दीदार, देखिए तस्वीरें

Fri, 06 Oct 2017 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ शरद पूर्णिमा पर चांदनी में नहाए ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल के रात्रि दर्शन में अखिलेश रात 11 से 11:30 बजे के बैच में पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
वहीं पर्यटन विभाग की बुकलेट से ताजमहल को हटाने के विवाद के बाद कार्यकारिणी बैठक में ताजमहल को लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला भी किया था। परिवार के साथ ताजमहल का रात्रिदर्शन कर उन्होंने राजनैतिक संदेश भी दे दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
दिन में ताजमहल का कई बार दीदार कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शरद पूर्णिमा पर ताजमहल का रात्रि दर्शन किया, उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक दिन पहले ही टिकट बुक करा लिए गए थे।

4 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
कड़े सुरक्षा घेरे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद पत्नी डिंपल यादव, बच्चे अदिति यादव, अर्जुन यादव, टीना यादव, गविन यादव और परिवार के सदस्य रामकुमार यादव शिल्पग्राम पहुंचे। रात 11 से 11:30 बजे के बैच में दीदार से पहले उन्होंने शिल्पग्राम में ही सुरक्षा जांच कराई और बैटरी बस में बैठकर ताज पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
बच्चों में ताज के रात्रिदर्शन को लेकर बेहद रोमांच नजर आया। उस ग्रुप में आए अन्य सैलानियों ने अखिलेश को देखकर उनके साथ सेल्फी लिए। उन्होंने परिवार के साथ ताज की फोटोग्राफी भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अखिलेश यादव पहले भी ताजमहल का रात्रि दर्शन कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ताजमहल का रात्रि दर्शन जब शुरू हुआ, तब समाजवादी पार्टी की सरकार ही प्रदेश में थी। तत्कालीन पर्यटन मंत्री कोकब हमीद के साथ वह आगरा आए थे। ताजमहल का रात्रि दर्शन उन्होंने तब भी परिवार के सदस्यों के साथ ही किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें