सर्द हवा ने सोमवार को ताजनगरी के लोगों को कंपकंपा दिया। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदान में बर्फीली हवा चल रही है जो सोमवार को तीर की तरह से चुभती रही। दिन में धूप खिली, लेकिन सर्द हवा के कारण लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल पर गर्म कपड़ों में सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सुबह कोहरा छाए रहने और तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।
सोमवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा, जबकि रात में पारा सामान्य से दो डिग्री ऊपर है। दिन में सर्द हवाओं के कारण धूप बेअसर साबित हुई।
4 of 5
आगरा में प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
तेज हवाओं के कारण प्रदूषण स्तर में कमी दर्ज की गई। सोमवार को आगरा का एक्यूआई 254 रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी सूची के मुताबिक केवल आगरा नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में तेज हवाओं के कारण प्रदूषण में कमी दर्ज की गई। पीएम कणों की मात्रा न्यूनतम 127 पर और अधिकतम 333 पर रही।