फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Agra: आधे घंटे की बारिश ने किया ताजनगरी का ऐसा हाल, सड़कें बनीं तलैया, लोग हुए बेहाल

Tue, 11 Aug 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 9
सड़कें बनीं तलैया - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सोमवार दोपहर को 30 मिनट की तेज बारिश से आधे शहर की सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। नाला सफाई के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई, नगर निगम के सामने भी जलभराव हुआ। फोन पर लगातार शिकायतें आने पर निगम की टीमें निकलीं, मशीन लगाई गई, फिर भी तीन घंटे लग गए पानी निकलने में। यह हाल तब है जबकि इस मानसून में यह पहली तेज बारिश थी।
विज्ञापन

2 of 9
बारिश से सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
शहर के संजय प्लेस, जयपुर हाउस, आवास विकास, बल्केश्वर, रामनगर, देवरी रोड और वीआईपी रोड पर तलैया जैसा नजारा था। नगर निगम के सामने सूर सदन में 10 दिन में ही दूसरी बार पानी भरा।
विज्ञापन

3 of 9
बिजलीघर के पास हुआ यह हाल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पास ताजगंज, शहीद नगर, इंदिरापुरम, राजपुर चुंगी रोड, एमजी रोड, बाग फरजाना, शंकरगढ़ पुलिया, बिजलीघर, काजीपाड़ा, आगरा किला के सामने, कैलाशपुरी, सुभाष नगर,  मुगल रोड आदि क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। बाइक और कार फंस गए। 


 

4 of 9
दुकानों में भी घुस गया पानी - फोटो : अमर उजाला
16 जगह लगाने पड़े पंपिंग सेट 
जलभराव की सूचनाएं आने पर नगर निगम की टीमों को भेजा गया। 16 जगहों पर पानी निकालने के लिए पंप लगाने पड़े। अपर नगर आयुक्त कुंवर बहादुर सिंह, पर्यावरण अभियंता राजीव राठी समेत सभी जेडएसओ और सेनेटरी इंस्पेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में भेजा गया। अजीत नगर मोड़ पर पांच सक्शन मशीन लगाकर पानी निकलवाया।
विज्ञापन

5 of 9
पानी में सांप - फोटो : अमर उजाला
फिर से नालों में पहुंची सिल्ट 
नगर निगम ने शनिवार को ही कई जगह नालों से सिल्ट निकलवाई थी। यह वापस नालों में ही बह गई। इस बार नाला सफाई अभियान दस जून तक बताया गया था लेकिन सावन बीत जाने पर भी यह पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

6 of 9
जलभराव के कारण शहरवासी हुए बेहाल - फोटो : अमर उजाला
पानी निकलने में थोड़ी देर हुई
अपर नगर आयुक्त केबी सिंह ने कहा कि बारिश काफी तेज थी लेकिन हमने बरसात के दौरान ही सभी अधिकारियों को फील्ड में भेज दिया। मैं खुद अजीत नगर नाले पर पहुंचा जहां जलभराव दूर कराने के लिए चोक नालों को खुलवाया। रेलवे लाइन के नीचे से गुजर रहे नाले के कारण अजीत नगर नाले से पानी निकलने में थोड़ी देरी हुई। 
विज्ञापन

7 of 9
बारिश के दौरान गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
मोतीलाल नेहरू रोड पर बारिश के कारण पुराना पेड़ गिर गया। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आसपास दो-तीन मंजिला मकान बने हुए हैं। नगर निगम की टीम ने पेड़ को क्रेन से हटवाया। 

8 of 9
आगरा में जमकर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
अब तक मानसून के बादल शहर में अलग-अलग हिस्सों पर छिटपुट बरस रहे थे, लेकिन पहली बार पूरे शहर में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई बारिश महज आधे घंटे तक रही, लेकिन इस दौरान 28.8 मिलीमीटर बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। गरज और चमक के साथ 30 मिनट की बारिश ने तापमान को सामान्य से 5 डिग्री नीचे ला दिया।
विज्ञापन

9 of 9
ब्रज में कम हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को 28.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अगस्त में अब तक कुल 68.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण दिन में तापमान 30 डिग्री पर ही रह गया, जबकि रविवार को यह 35 डिग्री के पार था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक जन्माष्टमी तक बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। बारिश के आसार बने हुए हैं। दिन में एक या दो बार बूंदाबांदी या रिमझिम बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें