शाही पेशवाई में शामिल साधु-संत
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में मंगलवार को विजया एकादशी पर्व पर कुंभ बैठक के दूसरे शाही स्नान के आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शाही स्नान से पहले संतों की पेशवाई यमुना तट से शुरू हुई। यह बांकेबिहारी की नगरी के प्रमुख मार्गों से गुजरी। पेशवाई में सबसे आगे तीनों अनी अखाड़ों के श्री महंत, चतुरः सम्प्रदाय महंत, उनके पीछे जगद्गुरु, महामंडलेश्वर, महंत, खालसा प्रमुख और श्रद्धालु पेशवाई की शोभा बढ़ा रहे थे।