फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन कुंभ: तीर्थनगरी में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, शाही स्नान पर यमुना में लगाई डुबकी

Wed, 10 Mar 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 8
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021 - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में वैष्णव कुंभ के दूसरे शाही स्नान पर तीर्थनगरी में श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शाही पेशवाई को निकले संत-महंतों पर भक्तों ने कतारवद्ध खड़े होकर पुष्पों की बरसात की। गाजे-बाजे और शंखनाद करते हुए संतों का यह काफिला जयघोष करते हुए यमुना तट पर पहुंचा। यहां हजारों संतों ने पूजन-अर्चन करते हुए यमुना में डुबकी लगाई। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भी यमुना में स्नान किया। 
विज्ञापन

2 of 8
वृंदावन कुंभ मेला 2021: पेशवाई में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में यमुना के तट पर डेरा डाले वैष्णव संतों ने मंगलवार को विजया एकादशी पर द्वितीय शाही स्नान किया। इसके लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का कुंभ क्षेत्र पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। संतों के दर्शन की लालसा में लोग कतारवद्ध हो पेशवाई की प्रतीक्षा में खड़े हो गए। 
विज्ञापन

3 of 8
वृंदावन कुंभ मेला 2021: पेशवाई में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही संतों की पेशवाई निकली, चारों ओर जयघोष होने लगा। पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। कहीं ढोल तो कहीं शंख की आवाज श्रद्धालुओं को आनंदित करने लगी। 

4 of 8
वृंदावन कुंभ मेला 2021: पेशवाई में साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की कुंज गलियों में संतों की पेशवाई पर पुष्प बरसात से माहौल और भी भक्तिमय हो गया। यहां संतों के चेहरों पर अद्भुत आभा मंडल देख रहे भक्त भी रोमांचित हो उठे। 
विज्ञापन

5 of 8
शाही पेशवाई में शामिल साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
ऊंट और घोड़ों पर सवार साधु और उनके साथ पैदल चलते नागा साधुओं की पटेबाजी देखते ही बन रही थी। करीब तीन घंटे से अधिक समय बाद संतों की यह पेशवाई शाही घाट पहुंची। यहां यमुना मैया का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। 
विज्ञापन

6 of 8
वृंदावन कुंभ मेला 2021: यमुना में स्नान करते साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
पहले सभी अखाड़ों के निशानों को प्रतीकात्मक स्नान कराया, फिर संतों ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। देखते ही देखते हजारों संत, महंत यमुना में कूद पड़े। स्नान के साथ ही जयघोष करते संतों के स्वरों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

7 of 8
वृंदावन कुंभ मेला 2021: यमुना में स्नान करते साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासन ने दूसरे शाही स्नान को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं करने का दावा किया है। यमुना घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोर तैनात हैं। कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में ना जा पाए, इसके लिए बल्लियां लगाई गई है।  
विज्ञापन

8 of 8
वृंदावन कुंभ मेला 2021: यमुना तट पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कुंभ बैठक के दूसरे शाही स्नान पर सबसे ज्यादा भीड़ देवरहा बाबा घाट पर उमड़ी है। इसके अलावा अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें