फिरोजाबाद: सौ शैय्या अस्पताल के बाहर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। हालांकि ओपीडी में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाए जाने के कारण मरीजों को ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ा। 24 घंटे में 210 से ज्यादा मरीजों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। सामान्य स्थिति तक पहुंचने पर मरीज की छुट्टी की जा रही है।