फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागरिकता' पर विरोध की आग में जल उठा फिरोजाबाद, तीन युवकों की मौत, 70 पुलिसकर्मी घायल

Sat, 21 Dec 2019 12:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 9
फिरोजाबाद बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आग में शुक्रवार को सुहागनगरी धधक उठी। जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ। बेकाबू भीड़ ने नालबंदान पुलिस चौकी फूंक दी। भीड़ ने यहां खड़ी पुलिस की जीप और बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया। भारी पथराव पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। भीड़ के नहीं रुकने पर हवा में फायरिंग की। इसके बाद दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिर गए। बाजार में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन

2 of 9
उपद्रवियों ने कई वाहन फूंके - फोटो : अमर उजाला
हिंसक प्रदर्शन के दौरान बेकाबू भीड़ ने डीएम को भी घेर लिया था। उन्हें फोर्स ने बचाया। बवाल में घायल एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो के शव रात को क्षेत्र में पड़े मिले। वहीं 70 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। शाम चार बजे आईजी जोन ए. सतीश गणेश और मंडलायुक्त अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 9
पथराव करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शहर का माहौल बृहस्पतिवार से ही तनावपूर्ण था। बीती रात से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। जुमे का दिन होने के कारण सुबह से पुलिस फोर्स शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। नमाज के बाद सदर बाजार की जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों से निकल कर लोग नालबंदान क्षेत्र में एकत्रित होने लगे। दोपहर करीब पौने दो बजे भीड़ ने जुलूस के रूप में नालबंदान से सदर बाजार की ओर आने की कोशिश की तो पुलिस ने रोका। नारेबाजी करते युवाओं की टोली पुलिस को धकेल कर आगे बढने लगी। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने माइक से शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने की चेतावनी दी तो पथराव शुरू हो गया।

4 of 9
उपद्रवियों ने कई वाहन फूंके - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खदेड़ना चाहा तो आसपास के मोहल्लों की गलियों से निकल कर लोग सड़क पर आ गए। पथराव तेज हो गया। आंसू गैस के बाद भी भीड़ नालबंदान चौकी तक पहुंच गई। चौकी में रखे फर्नीचरों में आग लगा दी। बाइकों और जीप भी फूंक दी। पुलिस ने आंसू गैस के साथ लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा लेकिन भीड़ की तरफ से लगातार पथराव किया जाता रहा। 
विज्ञापन

5 of 9
भीड़ में घिरे डीएम, फोर्स ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
बवाल के दौरान दोपहर करीब सवा दो बजे शिकोहाबाद अड्डे की तरफ से उपद्रवियों को खदेड़ते फोर्स आई तो भीड़ पीछे की ओर भागी। इसी दौरान डीएम चंद्र विजय सिंह नालबंद चौराहे पर बेकाबू भीड़ के बीच फंस गए। पुलिस फोर्स ने उन्हें बचाया। इस दौरान पथराव से उनके अर्दली नवल कुमार को चोटें आईं। 
विज्ञापन

6 of 9
मौके पर पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
 डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल भी भारी फोर्स के साथ पहुंचे तो शाम करीब चार बजे स्थिति काबू में आ सकी। हालांकि छिटपुट उपद्रव पौने पांच बजे तक होता रहा। इसी बीच इमामबाड़ा से लेकर सदर बाजार और सिनेमा चौराहा तक भगदड़ मच गई। दुकानें बंद होने लगीं। इसी बीच मुस्लिम समाज के प्रमुख लोग भी सक्रिय हुए और भीड़ को समझाने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन

7 of 9
प्रसपा नेता को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रसपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अजीम भाई ने बृहस्पतिवार रात को फेसबुक पर वीडियो डाला था कि जुमे की नमाज के बाद शहर में मार्च निकाला जाएगा। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स ने पूर्व विधायक के आवास को घेर लिया। प्रशासन ने नमाज के लिए अजीम भाई को सदर बाजार के स्थान पर बरी का नगला की मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति दी। 

8 of 9
आईजी रेंज ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
आईजी ए सतीश गणेश ने कहा कि फिरोजाबाद में बवाल करने वाले दंगाई थे। उन्होंने फायरिंग और पथराव किया। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों को भड़काने में जिन का हाथ हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सभी इलाकों में गश्त की जा रही है। कमिश्नर के साथ कैंप कर रहे हैं। हालात पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन

हिंसक प्रदर्शन में घायल मोहम्मदगंज निवासी नबी जान (22) पुत्र अयूब खान की अस्पताल में मौत हो गई। 80 से अधिक लोगों के घायल हुए है। इनमें 70 पुलिसकर्मी व प्रशासन के अन्य लोग हैं। वहीं थाना रामगढ़ के मोहल्ला कश्मीरी गेट कादरी मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद राशिद (24) पुत्र कल्लू का शव शाम सात बजे नेमी ग्लास तकिया के पास मिला। परिजनों का कहना है कि बवाल में उसकी मौत हुई है। वहीं देर रात अरमान उर्फ कल्लू की शव भी पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही पता चल सकेगा इनकी मौत कैसे हुई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें