फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: 'श्रीकृष्ण और रसखान, मथुरा की पहचान', शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर दिया यह संदेश

Sat, 21 Dec 2019 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 7
पहली तस्वीर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की, दूसरी तस्वीर में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को दरेसी रोड का बाजार बंद रहा। जुमे की नमाज के कुछ लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा तो कुछ ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर विरोध जताया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख स्थलों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। लोगों ने भी जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाई। वहीं सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार को दिनभर इंटरनेट सेवा बंद रही। शाम को शांतिपूर्ण माहौल के बाद पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मथुरा में तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विरोध की आशंका के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दो दिन पहले ही सुरक्षा को लेकर रणनीति बना ली थी। शहर को आठ जोन और 34 सेक्टरों में बांटा गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद किए गए। सुबह से डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी शलभ माथुर ने डीगगेट चौकी पर डेरा डाले रखा।
विज्ञापन

3 of 7
नारेबाजी करते हुए निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के बाद लोगों ने जुलूस निकाला। हाथों में तख्तियां लिए नागरिकता कानून के विरोध में लोग सड़क पर उतरे। इस कानून को वापस लेने के लिए आवाज बुलंद की। मेवाती मोहल्ले मस्जिद के इमाम जिया उल रहमान ने एसपी सिटी अशोक मीणा, एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार और एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह को ज्ञापन सौंपा। 

4 of 7
अफसरों को ज्ञापन देते लोग - फोटो : अमर उजाला
इमाम जिया उल रहमान ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते रहने का एलान किया, वहीं मथुरा की फिजां खराब न होने देने की अपील भी लोगों से की। जमायते इस्लामी के अध्यक्ष मकसूद अहमद ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देते हुए कहा कि मथुरा की पहचान श्रीकृष्ण और रसखान से है। गंगा-जमुना की तहजीब वाले देश में हिंदू-मुस्लिम एकता को कोई नहीं डिगा सकता।
विज्ञापन

5 of 7
नमाज के बाद मस्जिद से निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
नमाज के बाद निकले कुछ युवाओं ने दरेसी रोड पर नारेबाजी कर दी। ऐसा होते देख सीओ सिटी राकेश कुमार ने युवाओं को रोका। कुछ युवा पुलिस से भिड़ने को तैयार हो गए। इसी बीच फोर्स बढ़ते देख युवा थम गए। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए इन युवाओं को गलियों में दौड़ा दिया। देरशाम तक पुलिस और पीएसी के जवान अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद नजर आए। 
विज्ञापन

6 of 7
मथुरा में पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विरोध प्रदर्शन की आशंका के कारण सुबह से शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। डीगगेट, दरेसी रोड, मिलन तिराहा, मेवाती मौहल्ला, मटियागेट, चौक बाजार, घीयामंडी, भरतपुरगेट, मछली मंडी आदि मुस्लिम बस्तियों में पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद कर दिए गए थे। अतिरिक्त क्यूआरटी को भी लगाया गया था। मिश्रित आबादी में खुफिया विभाग की नजरें भी बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डीएम से वार्ता करते एसएसपी शलभ माथुर - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की रात 12.10 बजे इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थीं। शुक्रवार सुबह आधे घंटे इंटरनेट सेवा चालू की गई, पर उसके बाद शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रही। ऐसा पहली बार हुआ है कि मथुरा में इंटरनेट सेवा बंद कराई गई हैं। एसएसपी शलभ माथुर ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मुस्लिम समुदाय ने विरोध जताकर ज्ञापन सौंपा है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आपसी प्रेम बनाकर जनपद का माहौल शांत बनाए रखें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें