फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे एनकाउंटरः शहीद के पिता बोले, उत्तर प्रदेश पुलिस पर गर्व, जितेंद्र की शहादत काम आई

Sat, 11 Jul 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने पर बोले शहीद जितेंद्र के पिता, उत्तर प्रदेश पुलिस को धन्यवाद 
 
विज्ञापन
1 of 5
शहीद जितेंद्र के पिता तीर्थराज, जितेंद्र का फाइल फोटो (बीच में) और मां रानी देवी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर किए जाने की सूचना मिलते ही शहीद पुलिसकर्मी जितेंद्र पाल के पिता के चेहरे पर संतुष्टि के भाव दिखे। उन्होंने पत्रकारों से यूपी पुलिस की न केवल तारीफ की बल्कि मुख्यमंत्री की भी सराहना की। 
विज्ञापन

2 of 5
शहीद जितेंद्र के पिता तीर्थराज, जितेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र के पिता ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश पुलिस को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने विकास दुबे जैसे बदमाश का एनकाउंटर किया है। उन्हें यूपी पुलिस पर गर्व है। विकास दुबे के एनकाउंटर से शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा को शांति मिली है और उनकी शहादत काम आई। 
विज्ञापन

3 of 5
शहीद सिपाही जितेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कहा कि अभी ऐसे लोगों को खोज कर लाने की जरूरत है जिन्होंने पुलिस के साथ गद्दारी की है। शहीद के पिता ने कहा कि यूपी पुलिस देश की सबसे तेजतर्रार पुलिस है। 

4 of 5
सिपाही जितेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने केवल इतना ही कहा कि लोगों ने सीता माता पर भी उंगली उठाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद जितेंद्र के पिता तीर्थराज और मां रानी देवी - फोटो : अमर उजाला
शहीद जितेंद्र की मां रानी देवी ने कहा कि विकास दुबे ने सबको मारा था अब वह मारा गया हम यही चाहते थे। उसका यही हश्र होना था।


ये भी पढ़ें : विकास दुबे के एनकाउंटर पर बोले शहीद पुलिसवालों के परिजन- अब गद्दारों को भी ढूंढ निकालो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें