फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़े लोग, दो दिन के लिए सामान किया स्टॉक, टूटे सभी नियम

Sat, 11 Jul 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • किराने की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़
  • लोगों ने दो दिन के लिए सब्जियां भी लेकर रखीं
विज्ञापन
1 of 6
मोतीगंज में सामान खरीदने उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
55 घंटे का लॉकडाउन लागू होने से पहले बाजारों में दिन भर भीड़ उमड़ी। किराने की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। लोगों में यह भी आशंका थी कि लॉकडाउन को बढ़ा न दिया जाए, इसलिए 15-20 दिन का सामान खरीदकर ले जा रहे थे। सब्जियां भी कई दिन के लिए खरीदी गईं। इस दौरान बाजारों में सामाजिक दूरी खत्म ही रही। कई लोग मास्क भी नहीं लगाए थे।
 
विज्ञापन

2 of 6
लॉकडाउन से पहले बाजारों में दिन भर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रावतपाड़ा : सुबह नौ बजे ही पहुंच गए लोग
बाजार दस बजे खुला। लोग नौ बजे से आने शुरु हो गए थे। हर कोई जल्दी से सामान लेकर जाना चाहता था। शाम तक भीड़ लगी रही। दोपहर दो बजे पुलिस आई और लोगों को चेतावनी दी कि कार्रवाई हो सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
लॉकडाउन लागू होने से पहले बाजारों में दिन भर भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला
एक महीने का सामान खरीद लिया
इस बार हमने रोजमर्रा के काम आने वाला कोई भी सामान नहीं छोड़ा। रावतपाड़ा से  खरीदारी की। अगर लॉक डाउन एक महीने भी हो जाये तो अहम चीजों की दिक्कत ना हो। पिछली बार 14 दिन का लॉकडाउन हुआ था लेकिन यह बढ़कर तीन महीने तक चला -टीना चावला, कृष्णा कॉलोनी।

4 of 6
दुकानों पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पीपलमंडी : भीड़ जुटने पर पहुंची पुलिस
सुबह से लोगों की भीड़ लग गई। चौकी पुलिस तक सूचना पहुंची। इस पर 11 बजे और फिर शाम को तीन बजे पुलिस ने पहुंचकर लोगों को माइक से चेतावनी दी।
 
विज्ञापन

5 of 6
दुकानों पर सामान खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
सुबह से शाम तक दुकानदारों को फुर्सत नहीं मिली। ऑड ईवन के कारण एक तरफ का ही बाजार खुला था। यहां भी लोग घर की जरूरतों का सामान ही ज्यादा खरीद रहे थे। लोगों ने मिल्क पाउडर, ठंडाई, शरबत और आइसक्रीम बनाने जैसी चीजों का अतिरिक्त स्टॉक खरीदा।  उनके मन में शायद यह था कि लॉकडाउन बढ़ सकता है -  धीरज कुमार, दुकानदार, पीपल मंडी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। पांच-पांच किलो के आटे के पैकेट की मांग ज्यादा रही। लोग चीनी, बेसन, नमकीन, शेविंग क्रीम, मिल्क पाउडर की खरीदारी कर रहे थे। अपने घर की जरूरतों के अनुसार चाय, चीनी, टूथपेस्ट, कॉस्मेटिक का सामान और कुछ अन्य जरूरी सामान खरीद लिया है। सामान नहीं मिलता तो बच्चे ज्यादा परेशान होते हैं। अब कोई चिंता नहीं है -  सूर्य प्रकाश, कालामहल।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें