फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upsc Civil Services Exam 2019 Result: कड़ी मेहनत ने दिलाई नेहा बंधु को 121वीं रैंक

Wed, 05 Aug 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
नेहा बंधु - फोटो : अमर उजाला
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा-2019 में नैनाना जाट निवासी नेहा बंधु ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 121 मिली है। नेहा ने वर्ष 2017 में भी यह परीक्षा उत्तीर्ण की थी, तब वह महज 22 वर्ष की थी। पहले प्रयास में ही सफल हो गई थीं। उस समय रैंक 954 थी।    
विज्ञापन

2 of 5
नेहा बंधु - फोटो : अमर उजाला
नेहा बंधु का वर्तमान में बड़ोदरा में इंडियन रेलवे पसर्नल सर्विस (आईआरपीएस) का प्रशिक्षण चल रहा है। दिसंबर 2019 से प्रशिक्षण शुरू हुआ है। वर्ष 2017 में इनका चयन हुआ था। यूपीएससी की तैयारी के लिए इन्होंने एक वर्ष की छुट्टी (अवैतनिक अवकाश) ले लिया था। एक वर्ष तक बड़ी बहन ज्योत्सना बंधु (इटावा में एसडीएम) के साथ रहकर परीक्षा की तैयारी की। तीसरे प्रयास में इनकी 121वीं रैंक आई है। 
विज्ञापन

3 of 5
पिता और माता के साथ नेहा - फोटो : अमर उजाला
नेहा के पिता सोम प्रकाश बंधु, पीएनबी, किरावली में प्रबंधक हैं। मां कुसुम दिवाकर पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या हैं। छोटे भाई अमित बंधु ने एनएलएस, बंगलूरू से एलएलएम किया है। नेहा बंधू ने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल कस्बे के विद्यालय से और इंटरमीडिएट की परीक्षा क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज (दोनों यूपी बोर्ड) से उत्तीर्ण की। बीटेक डीईआईटी झांसी से और एमटेक आईआईटी, बीएचयू से किया। 

4 of 5
परिवार के साथ नेहा बंधु - फोटो : अमर उजाला
नेहा दीन बंधु ने बताया कि उनकी बहन ज्योत्सना बंधु ने बड़े संघर्ष के बाद परीक्षा में सफलता पाई थी। उनके संघर्ष का लाभ नेहा को मिला। ज्योत्सना ने लगातार नेहा का मार्गदर्शन किया। माता-पिता, भाई के सहयोग से सफलता प्राप्त की।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिता और माता के साथ नेहा बंधु - फोटो : अमर उजाला
तैयारी करने वालों के लिए संदेश
यूपीएससी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए नेहा बंधु का संदेश है कि- लगन और मेहनत से तैयारी करते रहेंगे हैं तो सफलता जरूर मिलेगी। उनका कहना है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल अच्छे कामों में किया जाना चाहिए। वह ग्रुप स्टडी हो सकता है। अन्यथा इसमें समय बहुत बर्बाद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें