यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा वीडियो वायरल: इंस्टाग्राम पर 16 हजार से अधिक फॉलोअर
- फोटो : इंस्टाग्राम
3,700 से बढ़कर हुए 15,400 फॉलोअर्स
हाल ही में रिवॉल्वर हाथ में लेकर बनाया गया वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाला। इसे कुछ देर बाद ही हटा दिया गया था। लेकिन इससे पहले ही यह वीडियो वायरल हो चुका था। इसके बाद इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स 3,700 से 15,400 हो गए। 24 अगस्त को एसएसपी तक मामला पहुंचा तो उनको लाइन हाजिर कर दिया गया। इधर फॉलोअर्स बढ़े तो कमेंट भी बढ़े। कुछ कमेंट उनको परेशान करने वाले थे। बताया गया कि इससे वह तनाव में आ गईं और परेशान होकर इस्तीफा सौंप दिया।