रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में सोमवार रात 11 बजे तक 39 घंटे लगे। कोविड प्रोटोकॉल एवं त्रिस्तरीय मतपत्रों की छंटाई, मिलान के कारण मतगणना बहुत धीमी गति से हुई है। निर्वाचन अधिकारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के सभी वार्डों की मतगणना पूर्ण हो गई है।
विज्ञापन
1 of 5
पंचायत चुनाव 2021: विजेता प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिला पंचायत सदस्य के 51 वार्ड में तीन वार्ड के परिणाम रात 11 बजे तक घोषित हुए हैं। ग्राम प्रधानों के 549 और क्षेत्र पंचायत सदस्य 910 एवं सदस्य ग्राम पंचायत के 267 सहित कुल 1729 पदों पर प्रत्याशी जीत गए हैं। रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में सोमवार रात 11 बजे तक 39 घंटे लगे। कोविड प्रोटोकॉल एवं त्रिस्तरीय मतपत्रों की छंटाई, मिलान के कारण मतगणना बहुत धीमी गति से हुई है। निर्वाचन अधिकारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के सभी वार्डों की मतगणना पूर्ण हो गई है। वार्ड 29, 30 एवं 31 प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए हैं। शेष 48 प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा मंगलवार सुबह की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
बबीता चौहान भाजपा नेत्री
- फोटो : अमर उजाला
एक भाजपा, दो निर्दलीय
वार्ड 31 से भाजपा समर्थित बबीता चौहान विजयी हुई हैं। वार्ड 29 से निर्दलीय संगीता देवी एवं वार्ड 30 पर निर्दलीय अशोक रावत जीत गए हैं। जीतने वाले तीनों प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र मिल गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
नवनिर्वाचित प्रधान नीलम
- फोटो : अमर उजाला
बेटी चलाएगी गांव की सरकार
विकास खंड सैंया की ग्राम पंचायत पुसैंता से 24 वर्षीय और बीकॉम कर चुकी नीलम पुत्री राकेश त्यागी प्रधान चुनी गई हैं। प्रधान बनने से गदगद नीलम ने बताया कि पूर्व में उनके बाबा गांव के प्रधान रहे थे, लेकिन उन्होंने उनकी प्रधान देखी नहीं थी। उनकी ही प्रेरणा से इस बार चुनाव लड़ने का मन बनाया। ताकि वह गांव की समस्याओं को दूर कर सकें। नीलम की अभी शादी नहीं हुई है। उनके पिता राकेश त्यागी अधिवक्ता हैं। बताया कि 236 मत पाकर उन्हें यह जीत हासिल हुई है।
4 of 5
नवविर्वाचित प्रधान आरती और अनु बाएं से दाएं क्रमश:
- फोटो : अमर उजाला
23 साल की आरती बनीं जिला पंचायत सदस्य
महज 23 साल की उम्र और बीएससी तक पढ़ी आरती वर्मा फतेहाबाद क्षेत्र के जिला पंचायत वार्ड संख्या 43 से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। संभवत: सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य आरती ने कहा कि वे क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए संकल्पित हैं। बताया कि गांवों में अब भी संपर्क मार्ग की समस्या है। इसे ही दूर करना उनकी प्राथामिकता है। आरती वर्मा बसपा समर्थित उम्मीदवार हैं। इन्होंने भाजपा तथा समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों को पछाड़कर जीत हासिल की है।
रूपपुर की प्रधानी करेगी 26 वर्षीय अनु
ग्राम पंचायत रूपपुर में 26 वर्षीय अनु प्रधान निर्वाचित हुई हैं। एमए तक पढ़ी अनु ने बताया कि पहली बार चुनाव मैदान में उतरी थीं और गांव की जनता ने उन्हें अपना समर्थन दिया। बताया कि खंड़जा, नाली, आवास के अतिरिक्त ऐसी व्यवस्थाओं को अमल में लाने का प्रयास करेंगी, जिससे गांव का समग्र विकास हो सके। गांव में बच्चों के लिए खेलकूद का मैदान बनवाना और महिलाओं के स्वरोजगार से संबंधित कार्य करना उनकी प्राथमिकता है।
पहली बार मिली कल्यानपुरा को प्रधानी, राधा मोहन जीते
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार मिली कल्यानपुरा को प्रधानी, राधा मोहन जीते
ग्राम पंचायत रैपुरा भदौरिया में तीन गांव रैपुरा भदौरिया, कल्यानपुरा, ट्यूबेलपुरा शामिल हैं। अब तक रैपुरा भदौरिया और ट्यूबेलपुरा के लोग ही प्रधान निर्वाचित होते रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार कल्यानपुरा को प्रधानी मिली है। गांव के राधा मोहन इस बार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बताया कि गांव में नाली, खड़ंजा आदि की समस्या है। कई बार गांववाले शिकायत और प्रदर्शन कर चुके हैं। अबकी गांववालों ने ठाना था कि गांव को कमान मिलने पर ही यहां की समस्याएं मिल सकती हैं। पूरे गांव ने एकजुट होकर गांव के राधा मोहन के पक्ष में मतदान किया।