ब्रज वासियों के लिए खुशखबर है। विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लठमार होली को जल्द ही राजकीय मेले का दर्जा मिलेगा। शासन ने इसकी रिपोर्ट मथुरा के जिलाधिकारी से मांगी है। इसकी घोषणा पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। योगी सरकार इससे पहले ही बरसाना को तीर्थस्थल घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन
2 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना में रंगों का उत्सव विश्वविख्यात है। इस दौरान यहां आयोजित होने वाली लठमार होली को देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु आते हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस होली के उत्सव में रंग चुके हैं। अब इसे राजकीय मेला का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए डीएम मथुरा से रिपोर्ट मांगी गई।
प्रदेश सरकार के अनुसचिव ने तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट डीएम से देने को कहा है। इसमें क्षेत्रीय लोगों की राय भी लेनी है। एडीएम प्रशासन सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शासन के आदेश के अनुरूप रिपोर्ट बनाई जा रही है। जल्द ही इसे भेज दिया जाएगा।
4 of 6
मंदिर राधारानी
- फोटो : अमर उजाला
प्रमुख मंदिर और आयोजन
बरसाना में श्रीजी राधारानी मंदिर, कीर्ति मंदिर, दानगढ़-मानगढ़ मंदिर, जयपुर मंदिर, सांकरी खोर मंदिर, चित्रासखी मंदिर आदि प्रमुख मंदिर हैं। बरसाना में लठामार होली, राधारानी का जन्मोत्सव (राधाष्टमी), बूढ़ी लीलाएं मुख्य आयोजन होते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
राधारानी मंदिर की छत पर संगमरमर की सफेद छतरी
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय मेला से खत्म होगा संसाधनों का टोटा
बरसाना का होली मेला राजकीय घोषित होने के बाद सरकार से इस आयोजन के लिए आर्थिक मदद मिलने के साथ यहां के विकास के लिए भी अतिरिक्त फंड सरकार जारी करेगी। वर्तमान में राधारानी की यह स्थली संसाधनों के अभाव से जूझ रही है। यहां के लिए यातायात के साधन नहीं हैं। सभी मार्गों की स्थिति खराब है। जाम की स्थिति भी यहां बनी रहती है।
बरसाना में पहाड़ी पर हैं कई मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
रोप-वे से होगा पर्यटन विकास
बरसाना में पहाड़ पर मौजूद श्रीजी मंदिर तक पहुंचने के लिए निकट भविष्य में सीढ़ियों का उपयोग नहीं करना होगा। इसके लिए रोप-वे के निर्माण का कार्य चल रहा है। आसपास के क्षेत्र में बरसाना के अलावा कहीं और रोप-वे नहीं है। इससे पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की संभावना है।