बाह तहसील के अंतर्गत बटेश्वर में 25 अक्टूबर से मेला शुरू हो रहा है। 17 नवंबर तक चलने वाला यह मेला दो चरणों में होगा। पहले चरण में उत्तम नस्ल के पशुओं के क्रय-विक्रय होता है। दूसरे चरण में महादेव के दर्शन और यमुना स्नान होगा। इस मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन
2 of 5
बटेश्वर मेले की तैयारियों में रंग करता कारीगर
- फोटो : अमर उजाला
डीएम आवास स्थित सभागार में हुई बैठक में मेले को प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जगह-जगह जागरूक करने वाले होर्डिंग और बैनर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
बटेश्वर मेले में उमड़े भक्त (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सफाई के लिए नियमित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क, चिकित्सा आदि संबंधी कार्य संबंधित विभागों को पहले से ही करने लेने के निर्देश दिए हैं।
4 of 5
बटेश्वर मेले की तैयारियों देखते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कूड़ा एकत्रित करने के लिए जगह-जगह कूड़ेदान की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जगह-जगह बैरियर लगाने को कहा है। चिकित्साधिकारियों को 24 घंटे एंबुलेंस तथा मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाने को कहा है।