फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का आगरा दौरा, ताजमहल से कीठम तक सिर्फ एक क्लिक में जानें हर बात

Fri, 27 Oct 2017 09:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आगरा पहुंचे। यहां वे आठ घंटे से अधिक समय तक रुके। इस दौरान उन्होंने ताजमहल का दीदार किया और ताज से जुड़ी हर चीज की बारीकी से जानकारी ली। आइये बताते हैं कैसे हुई उनके दौरे की शुरुआत...
विज्ञापन

2 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री को सुबह 07.50 बजे लखनऊ से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचना था लेकिन वे करीब 8:30 बजे आगरा आए। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से आगरा के नगला पैमा में प्रस्तावित रबर चैक डैम स्थल का निरीक्षण करने गए।
विज्ञापन

3 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीएम ने आगरा के कछपुरा गांव में प्रो पूअर प्रोजेक्ट की योजनाओं का शिलान्यास किया। कछपुरा के बेसिक स्कूल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सीएम कहीं स्कूल के विद्यार्थियों से सवाल न पूछ लें। ऐसे में एक दिन पहले ही बच्चों को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम रटाए गए। 

4 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कछपुरा के बाद योगी ताज पश्चिमी गेट पर स्थित पार्किंग स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, पशुधन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, आगरा के सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, फतेहपुरसीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल और आगरा के सभी नौ विधायक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
स्वच्छता अभियान के बाद सीएम ताजमहल के पास ही शाहजहां पार्क में गए यहां उन्होंने टूरिस्ट वॉकवे का शिलान्यास किया। इसके बाद वे ताजमहल का दीदार करने के लिए रॉयल गेट की ओर बढ़े। 
विज्ञापन

6 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम ने रॉयल गेट से ताजमहल में प्रवेश किया। डायना बेंच होते हुए वे मुख्य गुंबद तक गए। मुख्य गुंबद में मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज की कब्र को भी देखा। 
विज्ञापन

7 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में करीब 30 मिनट तक रुकने के दौरान सीएम ने परिसर में मौजूद पर्यटकों के साथ फोटो भी खिंचाया। ताजमहल देखने आए कई बच्चे यूपी के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश हुए। मुख्यमंत्री ने बच्चों को आशीर्वाद भी दिया। 

8 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने ताजखेमा में चित्रकारी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। ताजमहल के पास मुगल म्यूजियम को सीएम ने देखा और कलाकृति प्रेक्षागृह में ‘मुहब्बत द ताज’ का शो का आनंद भी लिया।

9 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वे आगरा के जीआईसी मैदान में जनसभा में पहुंचे और करीब 250 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। यहां किसानों को अपने हाथों से ऋणमोचन प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। यहां से वे कीठम पक्षी विहार पहुंचे। 
विज्ञापन

10 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कीठम पक्षी विहार में सीएम ने टूरिज्म गिल्ड के साथ बैठक की। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि सरकार आगरा को पर्यटन के लिहाज से विकसित करना चाहती है। आगरा में मेट्रो की संभावना की तलाश भी की जा रही। इसके बाद सीएम ने कीठम पक्षी विहार का निरीक्षण भी किया। यहीं से वे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे और लखनऊ के लिए प्रस्‍थान कर गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें