फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यम फांस से मुक्तिः अकेले आई बहनों ने इनको मान लिया अपना भाई और लगाई डुबकी

Sat, 21 Oct 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 7
यमुना में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
यम फांस से मुक्ति के लिए बिन भाई मथुरा आई बहनों ने यमुना के घाट पर धर्म का नाता जोड़कर यमुना में डुबकी लगाई। किसी ने नाविक तो किसी ने गोताखोर से धर्म भाई का नाता जोड़ा।  
विज्ञापन

2 of 7
यमुना में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में यमुना किनारे चतुर्वेदी समाज के लोगों को धर्म का भाई बनाया। धर्म भाई संग यमुना स्नान किया और माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

3 of 7
यमुना में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को यम द्वितीया के मौके पर मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना स्नान करने मुंबई से आई पुष्पाबेन ने बताया कि उसके कोई भाई नहीं है। विश्राम घाट पर उसने चर्चा की तो चंद्रमोहन चतुर्वेदी नाम का युवक भाई बनने को तैयार हो गया। दोनों ने यमुना में डुबकी लगाई, तो पुष्पाबेन ने चंद्रमोहन के माथे पर तिलक किया और आरती उतारी और उपहार दिए। गुजरात के अहमदाबाद से आई हिजल के भी कोई भाई नहीं है। 

4 of 7
यमुना में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने भी गणेश चतुर्वेदी को धर्म का भाई बना लिया और गणेश के माथे पर तिलक किया। गुजरात से आई मेघा ने भी इसी तरह यमुना पर भाई के रूप में अजय चतुर्वेदी से धर्म का नाता जोड़ा। 
विज्ञापन

5 of 7
यमुना में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के द्वारिका से मथुरा में यमद्वितीया पर स्नान करने पहुंची किरन ने भाई की फोटो और भतीजे के साथ यमुना में डुबकी लगाई। दरअसल किरन के भाई बाबेश की चार साल पहले मौत हो चुकी है। ऐसे में स्वर्गवासी भाई की फोटो को ही लेकर मथुरा आई। फोटो को हाथ में लेकर यमुना में गोते लगाए। वह बाबेश के बेटे को भी साथ लाई।
विज्ञापन

6 of 7
यमुना में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह आठ बजे से 10:30 बजे तक दोनों विश्राम घाट पर धर्म का भाई बनाने को भटकते रहीं, लेकिन कोई भाई बनने को तैयार नहीं हुआ। इसी दौरान एक चतुर्वेदी ने भाई के रूप में गमछा (साफी) लपेट कर डुबकी लगाने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यमुना में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
इस पर कोमल व रामवती ने दो गमछे खरीद लिए और गले में डालकर यमुना में डुबकी लगाई। कोमल व रामवती ने बताया कि वे गमछे को अपने साथ रांची ले कर जा रही हैं। अब प्रत्येक भाई दूज पर गमछे को तिलक करेंगी। 


फोटो- गिरीश कुमार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें