किशोरी हत्याकांड: आरोपी राहुल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के पूछताछ करने पर राहुल मुंह नहीं खोल रहा था। इस पर उसके साथी किशोर से पूछताछ की गई। पुलिस सख्ती पर उसने सच बोल दिया। बाद में राहुल को उसके सामने लाया गया। किशोर के बोलने पर भी राहुल उसे चुप करने लगा। मगर, बाद में उसके बयान के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सब उगल दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नाबालिग और राहुल की कीचड़ में सनी चप्पले, पानी का डिब्बा, आरोपियों के घटना के समय पहने कपड़े और मृतका के कपड़े बरामद किए गए हैं।