फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Heritage Week: आज मुफ्त में कीजिए ताजमहल सहित सभी स्मारकों का दीदार

Tue, 19 Nov 2019 09:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
अगर आप मंगलवार को आगरा आ रहे हैं तो आपके लिए खुशखबर है। आज ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित यहां स्थित सभी एतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों के लिए निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इसका लाभ देशी-विदेशी सभी पर्यटक उठा सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मंगलवार (19 नवंबर) से विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत हो रही है। पहले दिन ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित सभी स्मारकों में पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षेण (एएसआई) के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मंगलवार को देशी पर्यटकों के साथ विदेशी पर्यटक भी बिना प्रवेश टिकट लिए स्मारकों में प्रवेश कर सकेंगे।

4 of 5
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक नहीं बल्कि तीन-तीन विश्वदाय स्मारक हैं। ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी। मंगलवार से अगले सात दिन स्मारकों के बारे में जागरूक करने के लिए एएसआई की ओर से अभियान भी चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदरा स्मारक - फोटो : अमर उजाला
एएसआई द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह का आज (मंगलवार) सिकंदरा स्थित अकबर टूम में शुभारंभ होगा। इस दौरान चित्रकला और छायाचित्र प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विश्व धरोहर सप्ताह 25 नवंबर तक चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें