अगर आप सोमवार को ताजमहल देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबर है। इस दिन तीन घंटे तक ताजमहल में प्रवेश निशुल्क मिलेगा। इस सुविधा का लाभ देशी-विदेशी सभी पर्यटक उठा सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल पर नमाज अदा करते नमाजी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार है। बकरीद पर ताजमहल में विशेष नमाज अदा की जाती है। इसके चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बकरीद पर तीन घंटे तक ताजमहल में प्रवेश निशुल्क रखने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल में सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद् बसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ईद-उल-जुहा पर ताजमहल में नमाज के लिए इस दिन तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहेगा। सुबह सात से दस बजे तक रहेगी। इस दौरान सभी पर्यटक भी मुफ्त प्रवेश पा सकेंगे।
4 of 5
टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश करती पर्यटक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये, विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये, जबकि सार्क और बिम्सटेक देशों के लिए 540 रुपये का टिकट है। 15 साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश मिलता है। वहीं मुख्य गुंबद के लिए 200 रुपये का टिकट अलग से लगता है।
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद इस बार बकरीद पर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बकरीद और स्वतंत्रता दिवस को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। ताजमहल समेत सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।