पवित्रा एकादशी पर रविवार को मथुरा और वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन किये गए। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी ने रेशम की माला धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। शाह जी मंदिर के बगीचे में राधारमण महाराज चांदी के हिंडोले में, तो मथुरा के द्वारिकाधीश महाराज पवित्रा हिंडोले में विराजमान हुए। प्रभु दर्शन करने के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
2 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह पवित्रा एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी को रेशमी की माला (पवित्रा) धारण कराई। बड़ी एकादशी पर प्रभु दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर को जाने वाले मार्ग एवं चौक भक्तों से खचाखच भरा हुआ था। मंदिर जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
3 of 5
शाहजी मंदिर के बगीचे में चांदी के हिंडोले में विराजमान राधारमण लाल जू महाराज
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि पवित्रा एकादशी आज के दिन रेशम की माला बांकेबिहारी महाराज को धारण कराई जाती है। इस माला को पवित्रा कहा जाता है। इसका विशेष महत्व है। वहीं झूलन महोत्सव के अंतर्गत शाहजी मंदिर के बगीचे में ठाकुर राधारमण लाल जू चांदी के हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के सेवायत प्रशांत शाह ने उनका आकर्षक शृंगार किया।
4 of 5
द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने पवित्रा हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। श्रद्धालुओं ने भजन और मल्हार गाकर ठाकुर द्वारिकाधीश को रिझाया। द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि 12 अगस्त सोमवार को ठाकुर जी लहरिया घटा में विराजमान होकर दर्शन देंगे।
द्वारिकाधीश मंदिर के पास लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
एकादशी का पर्व होने के कारण सबसे अधिक जाम की स्थिति मथुरा-वृंदावन मार्ग पर रही। इस रोड पर दिन ट्रैफिक रेंगता रहा। मथुरा में डीग गेट, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, होलीगेट, आर्य समाज रोड, मंडीरामदास, पुराना बस स्टैंड आदि रास्ते जाम थे। सौंख रोड, कृष्णा नगर रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। महोली रोड पर भी वाहन फंसने से लोग परेशान रहे।