आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां कैंसर रोग विभाग में एक बेड पर दो-दो, तीन-तीन मरीज लिटाए जा रहे हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने पर भी बेड नहीं बढ़ाए गए हैं, जबकि प्राचार्य ने महीने भर पहले विभाग में 60 बेड कराने की बात कही थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
एक बेड पर दो मरीज
- फोटो : अमर उजाला
कैंसर रोग विभाग में 30 बेड हैं, यहां हर रोज औसतन 40-50 मरीज भर्ती रहते हैं। बेड कम पड़ जाने पर एक बेड पर दो या तीन मरीज लिटा कर इलाज दिया जा रहा है। एक बेड पर तीन मरीज होने पर वो करवट तक नहीं बदल पाते हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
3 of 5
रेडियोलोजिस्ट विभाग के बाहर लेटे हुए मरीज की हवा करते तीमारदार
- फोटो : अमर उजाला
सेवला से आए मुकेश ने बताया कि मरीज भर्ती कराने लाए तो यहां, बेड खाली नहीं था, मेरे मरीज को ऐसे बेड पर लिटाया जहां पहले से ही दो मरीज लेटे हुए थे। मजबूरी में इलाज करा रहे हैं।
4 of 5
ओपीडी में लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
लोहामंडी के नाहिद अली ने कहा कि परिजन के कैंसर जैसी बीमारी से पहले से ही दुखी हैं, मरीजों की भर्ती के लिए बेड तक नहीं हैं। बेड बढ़ जाएं तो कम से कम मरीज आराम से लेट तो सकेगा।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने पिछले महीने कैंसर रोग विभाग में 60 बेड करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इससे मरीजों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।