फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा: फाइनल तक पहुंचने के लिए हुए कड़े मुकाबले, देखिए दूसरे दिन प्रतियोगिता के परिणाम और तस्वीरें

Tue, 23 Nov 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
आगरा: सांसद खेल स्पर्धा में हॉकी के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन आगरा लोकसभा की सांसद खेल प्रतियोगिता में 12 खेल प्रतियोगिताओं में तीन हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सुबह आठ बजे से ही टीमों ने स्टेडियम पहुंचना शुरू कर दिया। पूर्व ओलंपियन एमपी सिंह का सांसद एसपी सिंह बघेल, मधु बघेल, दिगंबर सिंह धाकरे और नीलू धाकरे ने स्वागत किया। खेल प्रतियोगिताएं में देर शाम तक खिलाड़ी पहला स्थान पाने के लिए पसीना बहाते रहे। संचालन रीनेश मित्तल ने किया। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह यादव, सचिव राहुल पालीवाल, जिला बास्केटबाल संघ के संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल, बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शीतलानी, हॉकी मास्टर आगरा के अध्यक्ष राजीव सोई, जिला टीटी संघ की सचिव डॉ. अलका शर्मा, जिला कबड्डी संघ के सचिव शाहिद आदि मौजूद रहे।   

 
विज्ञापन

2 of 7
कंट्रोल रूम में व्यवस्थाओं की बात करते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पांच सौ लोग कर रहे व्यवस्था नियंत्रित 
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का कंट्रोल रूम पूरे दिन हलचल का केंद्र बना रहा। छोटी से छोटी समस्या से लेकर बड़ी से बड़ी दिक्कत का निपटारा कंट्रोल रूम से पूरे दिन हो रहा है। स्पर्धा के संयोजक दिगंबर सिंह धाकरे ने बताया कि स्पर्धा के संचालन में विभिन्न समितियों की पांच सौ लोगों की टीम व्यवस्था संभाल रही है। इसके साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे दिन सर्टिफिकेट वितरण में लगे हैं।  
विज्ञापन

3 of 7
कबड्डी के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
दो साल बाद बड़ा आयोजन
दो साल बाद स्टेडियम में इतना बड़ा खेल आयोजन हो रहा है। कोरोना के कारण दो साल से कोई भी बड़ी प्रतियोगिता स्टेडियम में नहीं हो सकी थी।  स्टेडियम की सभी पार्किेंग दिन में ही भर रही हैं। स्टेडियम के मुख्य द्वार के बाहर दोपहर में वाहनों की कतारें कतार लग गई। इसके साथ ही जगह-जगह खिलाड़ियों की टोलियों भी प्रतियोगिता की रंगत को बढ़ा रही हैं।  

4 of 7
आगरा में आए अर्जुन अवार्डी - फोटो : अमर उजाला
बैडमिंटन में सर्वाधिक पंजीकरण
सांसद खेल स्पर्धा में सबसे ज्यादा पंजीकरण बैडमिंटन में हुए हैं। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विनोद शीतलानी ने बताया कि बैडमिंटन में सबसे ज्यादा 700 पंजीकरण हुए हैं। इनमें सबसे छोटी खिलाड़ी पांच साल की है। शीतलानी ने बताया कि  प्रतियोगिता शुरू होने के बाद भी लगातार पंजीकरण के लिए खिलाड़ी आ रहे हैं। 

सांसद बघेल भी खेले 
सांसद एसपी सिंह बघेल खिलाड़ियों का जोश देकर इस कदर खुश हुए टीटी हाल में वह अपने को खेलने से रोक नहीं सके। यहां उन्होंने बच्चों के साथ पांच मिनेट तक टेबिल टेनिस खेला। साथ ही उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए हमेशा अनुशासित रहने की सीख दी।
विज्ञापन

5 of 7
दौड़ लगाते युवक - फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं के परिणाम: 
बैडमिंटन 
अर्थव रावत, प्रांजल पुरी, शिवम, हर्ष, नमन, तन्मय, सागर, प्रखर, विवेक, अभय, आर्यन, शिवम, रुद्र, हर्ष, अभिषेक, मयंक औ राजीव ने अपने-अपने मैच जीते।
हैंडबॉल 
पुलिस क्लब, आरबीएस इंटर कालेज, जीएलए क्लब, आरबीएस कालेज, ऐरो क्लब विजेता बने। 
टेबिल टेनिस: 
पुरुष वर्ग में सुब्रत और गौरव रावत फाइनल में पहुंच चुके हैं। पुरुष युगल में विशाल व सौरभ, सुब्रत व श्रीधर और आशुतोष व गौरव की जोड़ी ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया।  
एथलेटिक्स:  
भाला फेंक में महिला वर्ग में बबिता सिंह पहले, खुशी दूसरे और निधि तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में पुनीत पहले, प्रेम शंकर दूसरे और सुखवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में शिवानी को पहला, रोशनी को दूसरा और कीर्ति को तीसरा स्थान मिला। पुरुष वर्ग में विवेक को पहला, दीपक को दूसरा और मनोज को तीसरा स्थान मिला। 
विज्ञापन

6 of 7
स्टेडियम में बॉलीवाल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
निशानेबाजी: 
एयर पिस्टल ओपन पुरुष वर्ग में आदित्य चौहान पहले, शिवम दूसरे और शिवम शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में तृप्ति को पहला, वैष्णवी को दूसरे स्थान पर चल रही हैं। ओपन रायफल पुरुष वर्ग में वंश प्रथम, यश द्वितीय और अक्षत तृतीय स्थान पर चल रहे हैं। बालिका वर्ग में कृति परी पहले और कृति दूसरे स्थान पर चल रही हैँ। 
कबड्डी: 
महिला वर्ग में बीडीकेएमवी, स्टेडियम और किशन सिंह ने जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में वीएस एकेडमी, शुभ स्पोर्ट्स, स्टेडियम वी, स्टेडियम सी, खंदौली, चौधरी एकेडमी, वीएस मेमोरियल, जिम कबड्डी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 
खो-खो: 
बालक वर्ग में आर्मी क्लब, एसएस क्लब, मांगलिक शिक्षा केंद्र, यूके स्पोर्ट्स एकेडमी, एपीएस अरतौनी, एपीएस विजय नगर, सेंट एंड्रूज, एसएस कॉन्वेंट, सेंट फ्रांसिस ने जीत दर्ज की। बालिकाओं में एसएस कॉन्वेंट, वीडीकेएमवी, यूके स्पोर्ट्स, सरेहा स्कूल, मांगलिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस, सेंट कॉनरेड्स जीते। 
बॉलीबाल:
महिला वर्ग में जलेसर, एपीएस विजय नगर, सेंट फ्रांसिस ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में शैलेंद्र सिंह टीम, सेंट जोन्स क्लब, जगत फाउंडेशन कल्ब ने मैच जीते। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हॉकी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
बॉस्केटबाल:
महिला वर्ग में डीपीएस, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, कैंट, सेंट पीटर्स, गायत्री पब्लिक स्कूल ने अपने मैच जीते। पुरुष वर्ग में स्टेडियम टीम, पुलिस क्लब और सेंट कॉनरेड्स कालेज की टीमों ने मैच जीते। 
मुक्केबाजी: 
सात्विक प्रजापति, दुष्यंत बघेल, सनी गौतम, ध्रुव, सत्यम, सुयांश, हिमांशु, विशाल, मनोज, शिवम, यश, हरवीर, मनोज राजपूत, सोनम, दीक्षा और वंदना ने जीत दर्ज की। 
बुशू: 
आरके क्लब, शक्ति मार्शल आर्ट क्लब, होली पब्लिक स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, शिवालिक कैंब्रिज कालेज, सेंट पेट्रिक्स, बीएस ग्लोबल एकेडमी, सेंट वीएस पब्लिक स्कूल, हिलमैन पब्लिक स्कूल ने अगले चक्र में प्रवेश किया। 
हॉकी 
ओम क्लब, आर्मी-11, कैंट इंटर कालेज, फ्रेंड्स क्लब ने जीत दर्ज की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें