फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज के रंग में रंगे तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें

Sun, 11 Nov 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 5
तेज प्रताप यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ब्रज में आकर ब्रजवासी हो गए हैं। शनिवार को मीडिया की नजरों से बचते हुए तेज प्रताप ने वृंदावन में नौका विहार किया। तेजप्रताप इस धार्मिक यात्रा में पूरी तरह धार्मिक रूप में दिखाई दे रहे हैं। गले में कंठी और माथे पर चंदन, इतने आनंद से मंदिरों में पूजन-अर्चन करना ब्रज के प्रति उनकी भक्ति साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

ब्रज के रंग में रंगे तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें

2 of 5
मित्र के साथ नौका विहार करते तेज प्रताप यादव
शनिवार की सुबह वो पहले चैतन्य विहार कालोनी के पार्क में बंशी बजाते हुए लोगों को दिखे। इसके बाद मीडिया जमावड़ा होते ही गेस्ट हाउस वृंदा पैलेस के कमरे में चले गए। मीडिया से खासे नाराज तेज प्रताप दिन भर अपने कमरे से नहीं निकले। 
विज्ञापन

ब्रज के रंग में रंगे तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें

3 of 5
निधिवन में तेज प्रताप यादव
मीडियाकर्मियों के हटते ही कार से मित्र लक्ष्मण शर्मा के साथ केशीघाट पहुंचे। यहां उन्होंने नौका विहार किया। इस पार से उस पार गए। यहां से वह डीग स्थित आदी बद्रीनाथ पहुंचे और ठाकुरजी के दर्शन किए। बोले कि ब्रज की धार्मिक यात्रा उन्हें आनंद देने वाली है।

ब्रज के रंग में रंगे तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें

4 of 5
पीले रंग का गमछा डाले तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ज्ञानेंद्र गोस्वामी के बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव से गुरु शिष्य का संबंध है। पिछले वर्ष भी तेज प्रताप के वृंदावन आने पर ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने ही उन्हें बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कराने के बाद पूजन कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज के रंग में रंगे तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें

5 of 5
तेज प्रताप यादव- फाइल फोटो
उस समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तरह तरह की चर्चाएं हैं। बताया जाता है कि हर एक दो महीने में तेज प्रताप ज्ञानेंद्र गोस्वामी से आकर मिलते रहे हैं। ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने बताया कि तेज प्रताप उनके शिष्य हैं, लेकिन इस बार हमसे नहीं मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें